करनाल में आज सुनी जाएंगी झज्जर जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
*झज्जर,02 अप्रैल। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर 3 अप्रैल को करनाल में कष्ट निवारण फोरम की बैठक होगी। मंगलवार 03 अप्रैल को करनाल स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रेंस हॉल में प्रात:11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलने वाली इस बैठक में झज्जर जिला के उपभोक्ता भी भाग ले सकते हैं। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने यह जानकारी यहां दी।