लूट करने की कोशिश करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
झज्जर :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर निवासी एक वकील के साथ लुटपाट करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि गौरव नामक वकील ने बताया कि 3 मार्च 2024 को वह नजफगढ़ से अपने घर आ रहा था जो उसके साथ उसके चाचा के लड़के भी थे। जब वे मध्य रात्रि ग्रीन फील्ड स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक वेगनर गाड़ी हमारी गाड़ी के आगे अडा दी और उस गाड़ी में से चार लड़के बाहर निकले और हमारी गाड़ी छीनने का प्रयास करने लगे जब हमने विरोध किया तो उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी जिस पर हमने अपनी गाड़ी को तुरंत साइड में से भाग लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी उक्त लड़कों ने हमारी गाड़ी का पीछा किया जब हम कुलदीप चौक झज्जर पहुंचे तो पीसीआर की गाड़ी ने वहां पर आकर उस वैगनार गाड़ी को काबू कर लिया जिसमें से दो लड़के पुलिस ने काबू कर लिए और दो लड़के मौके से फरार हो गए। जिस सूचना पर अपराधियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों कि धरपकड़ के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक सतबीर की पुलिस टीम द्वारा गाड़ी छीनने का प्रयास करने के मामले में चार आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रमोद, प्रदीप, योगेश निवासी सिलानी गेट झज्जर व शीशपाल निवासी दिल्ली गेट झज्जर के तौर पर की गई। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक की हिरासत में भेज दिया गया।