*रेवाड़ी में विकसित भारत विकसित हरियाणा रैली आज : डीसी*
*- जिला में विधानसभा स्तर पर बहादुरगढ़, बेरी, बादली व झज्जर में आयोजित जनसभाओं में होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव संबोधन*
*- जनसभाओं में मुख्य अतिथि करेंगे लाभार्थियों को सम्मानित*
*- साढ़े 11 बजे शुरू हो जाएगा कार्यक्रम, एक बजे शुरू होगा पीएम श्री नरेंद्र मोदी का लाईव संबोधन*
*झज्जर, 15 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली विकसित भारत-विकसित हरियाणा रैली का लाइव प्रसारण झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं में दिखाया जाएगा। जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लाइव प्रसारण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया सभी विधानसभाओं में निर्धारित स्थलों पर कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री एक बजे अपना संबोधन शुरू करेंगे व इससे पूर्व प्रत्येक विधानसभा स्तर पर आयोजित जनसभा में शामिल मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
*बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी व बादली में ये होगें मुख्यातिथि :
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर शहर में स्थित राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित जनसभा में बड़ी स्क्रीन पर रैली को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना शामिल होंगे। बादली विधानसभा में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुलौधा गांव के राजकीय विद्यालय के प्रांगण में होगा, जिसमें मुख्यअतिथि जिला परिषद चेयरमैन चरखी दादरी मनदीप डालावास शिरकत करेंगे। इसके अलावा बहादुरगढ़ में स्थित सेक्टर 6 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित होने वाली जनसभा में रैली का लाइव प्रसारण होगा, जहां राज्यसभा सांसद डीपी वत्स मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं बेरी विधानसभा में बेरी के खेल स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी जी की रैली को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, यहां पलवल से विधायक दीपक मंगला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पेंशन सिस्टम में पारदर्शिता लाते हुए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की है। जिससे पात्र लाभार्थी ही पेंशन प्राप्त कर सकते है। जिला में नई व्यवस्था के तहत विभिन्न श्रेणियों में पेंशन के 878 लाभार्थी की पेंशन 16 फरवरी को विभाग द्वारा उनके खातों में प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में विभिन्न श्रेणियों में कुल नई पेंशन 824 है जिनकी पेंशन मास मार्च में उनके खातों में प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री मातृत्व योजना कामगार योजना महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मददगार : डीसी*
*झज्जर, 15 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत 8 मार्च 2022 के बाद दूसरे बच्चे के रुप में लडक़े को जन्म देने वाली कामगार महिलाएं भी पांच हजार रूपए के रूप में शुरू की गई आर्थिक सहायता योजना का लाभ उठा सकेंगी। प्रदेश सरकार ने कामगार महिलाओं को सुविधा प्रदान करने का यह अहम कदम उठाया है।
उल्लेखनीय है कि कामगार महिलाओं को दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी पांच हजार रूपए प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत महिला एंव बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि अब 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग महिलाओं सहित मनरेगा जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बी.पी.एल राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और किसान सम्मान निधि की लाभार्थी महिलाएं, अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित महिला के परिवार की सालाना आय 8 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हैं। केंद्र या प्रदेश सरकार की नौकरियों और सार्वजनिक उपक्रमों में तैनात महिला कर्मचारी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगीं। सहायता राशि लेने के लिए गर्भावस्था के पंजिकरण के बाद कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जांच के साथ ही बच्चे का पंजीकरण और उसे बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी और हैपेटाइटिस बी के टीके लगवाना जरुरी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का लाभ लेने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करवाकर फार्म की प्रति आंगनवाड़ी केंद्र पर जमा करवाकर आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
*प्रधानमंत्री मातृ वंदना महिलाओं के उत्थान में कारगर : डीसी*
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कामगार महिलाओं के लिए पहले से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की जा रही हैं, जिसके तहत 5 हजार रूपए की सहायता राशि तीन किश्तों में दी जाती थी। अब सरकार द्वारा नियमों में बदलाव कर सहायता राशि दो किश्तों में देने का निर्णय लिया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एंव पात्र महिलाएं आंगनबाडी केंद्र, आशा वर्कर, संबंधित सीडीपीओ कार्यालय अथवा महिला एंव बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
*सीबीएसई परीक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू, डीसी ने जारी किये आदेश*
*- शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाओं के दृष्टिगत धारा 144 लागू: डीसी*
*- 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित होंगी परीक्षाएं*
*- केंद्र के 200 मीटर में फोटो स्टेट की दुकानें रहेंगी बंद*
*- 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध*
*झज्जर, 15 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करवाने के मद्देनजर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है।
जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंहने भारतीय दंड संहित 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इक्ठठा होने पर पाबंदी के आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में विस्फोटक, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू तथा अन्य हथियार आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला में नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं आयोजित करने के उद्देश्य से धारा 144 के तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित*
*झज्जर, 14 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2024 हेतु अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
डीसी ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 प्रात: 09:00 बजे से सांय 02:00 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित के शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धित विद्यालयों में कार्यरत उन प्राध्यापकों/अध्यापकों द्वारा ली जाएगी, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
डीसी ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वरों की नियुक्तियाँ की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वरों व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एस0एम0एस0 के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सम्बन्धित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश-पत्र, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो व परीक्षा के अंक ऑनलाइन निर्धारित तिथियों में बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
*10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्युमेंट अपडेट करवाएं नागरिक : डीसी*
*- नागरिक स्वयँ भी आधार पोर्टल पर कर सकते हैं डॉक्युमेंट अपडेट*
*झज्जर, 15 फरवरी। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल
जिला में सभी नागरिकों को पिछले 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्युमेंट अपडेट करवाने होंगे। इस संबंध में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि नागरिक किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवा दें। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड यथाशीघ्र ऑनलाईन अपडेशन करवा लें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। यह सुविधा स्वयं ऑनलाईन आधार पोर्टल पर अपडेट करने पर ही मिलेगी जबकि किसी भी आधार केंद्र पर इस सेवा के लिए 50 रूपये की राशि देनी होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सेवा का लाभ अपने फोन में माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नागरिक जिनके 10 साल पहले आधार कार्ड बने थे वे अवश्य अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवा लें।