*मूक-बधिर बच्चों को सरकारी योजना के तहत लगाए कोकलियर इंप्लांट*
*- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की हुई निशुल्क सर्जरी: एडीसी*
*झज्जर, 21 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से सुनने और बोलने में सक्षम दो बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट किया गया। बुधवार को दोनों बच्चों के अभिभावकों को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीसी सलोनी शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लेकर बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो मूक बाधिर बच्चों की सर्जरी के द्वारा कॉक्लियर इंप्लांट किया गया है। इस सर्जरी का पूरा खर्च स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत वहन किया गया है।
बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल द्वारा दोनों बच्चों की सर्जरी करवाई गई है व अब इन दोनों बच्चे कृत्रिम यंत्र के माध्यम से सुनने में सक्षम होंगे। एडीसी ने बताया कि इस प्रकार से योजनाओं का लाभ लेते हुए बच्चों के भविष्य को सुनिश्चित किया जा सकता है।