• अल्पमत वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं – दीपेन्द्र हुड्डा
• ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। भाजपा का संविधान पर हमला है – दीपेंद्र हुड्डा
• हरियाणा के लोगों ने बदलाव का फैसला कर लिया है – दीपेन्द्र हुड्डा
• बादली, झज्जर, बहादुरगढ़, समेत 17 शहरों में बाईपास बनवाये और छुछकवास, मातन, सुबाना और बेरी का बाईपास मंजूर कराया जिसे 10 साल में भी बीजेपी सरकार नहीं बनवा सकी – दीपेन्द्र हुड्डा
• प्रदेश में कमजोर सरकार के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, बाढ़सा एम्स-2 में बनने वाले 10 संस्थान जैसी बड़ी परियोजनाएं हरियाणा से दूसरे प्रदेशों में चली गई – दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 9 मई।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज बादली हलके के गाँव बाबरा, डावला, रईया, हसनपुर, कुंजि, शाहजापुर, बिलोचपुरा, भिंडावास, फतेहपुरी, सुरेहती, समसपुर माजरा, कासनी, चांदोल, ढाकला, सुबाना, सरोला, छप्पार, न्योला, जैतपुर, मुबारिकपुर, तुम्बाहेडी, धारोली, जटवाड़ा, बाबेपुर, गिरधरपुर आदि गांवों का सघन दौरा किया और मतदाताओं से वोट अपील की। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया है, इससे प्रदेश की मौजूदा BJP सरकार अल्पमत में आ गई है। अल्पमत वाली इस सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 88 सदस्यों वाले सदन में बहुमत के लिए 45 विधायकों का समर्थन जरूरी है, जबकि भाजपा के पास 42 से ज्यादा विधायक नहीं हैं। उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल महोदय से मांग करी कि इस मामले का संज्ञान लेकर हरियाणा में विधानसभा भंग कर तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाएं और नये चुनाव कराएं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। भाजपा का संविधान पर हमला है। हरियाणा के लोगों ने बदलाव का फैसला कर लिया है अब इस सरकार को ही बदल देंगे। इस दौरान विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में बादली, झज्जर, बहादुरगढ़, महम, कोसली, रोहतक, कलानौर, सांपला समेत 17 शहरों में बाईपास बनवाये और छुछकवास, मातन, सुबाना और बेरी का बाईपास एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मंजूर करा दिया था। लेकिन 10 साल में 4 मंजूरशुदा बाईपास भी नहीं बनवा पायी बीजेपी सरकार। प्रदेश में कमजोर सरकार के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्ट्री जैसी बड़ी परियोजनाएं हरियाणा से दूसरे प्रदेशों में चली गई। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जो हरियाणा 2014 से पहले विकास में नंबर 1 पर माना जाता था वो हरियाणा आज विकास की पटरी से उतर गया। उन्होंने इलाके की मंजूरशुदा परियोजनाओं के प्रदेश से बाहर जाने पर रोष जताते हुए कहा कि जब महम का हवाई अड्डा, रेल कोच फैक्ट्री को छीना जा रहा था, बाढ़सा एम्स-2 में बनने वाले 10 संस्थानों के काम में रोड़े अटकाये जा रहे थे, CRPF का ग्रुप सेंटर, साखौल से आगे झज्जर रोहतक आने वाली मेट्रो बननी थी, उसके लिए हरियाणा की सत्ता में बैठे लोगों और मौजूदा सांसद ने कोई आवाज़ तक नहीं उठाई।

उन्होंने कहा कि साढ़े 9 साल में हरियाणा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और बेरोजगारी में देश का नंबर वन राज्य बन चुका है। बेरोजगारी के चलते युवा मायूसी और मायूसी के चलते युवा नशे व अपराध की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। HSSC और HPSC द्वारा भर्तियों के नाम पर सिर्फ घोटाले किए जा रहे हैं। अब तक 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। BJP-JJP ने 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन और हरियाणा के नौजवानों को 75 प्रतिशत रिजर्वेशन के नाम पर समझौता किया। लेकिन न तो 5100 बुढ़ापा पेंशन किसी को मिली नहीं न 75 प्रतिशत रिजर्वेशन मिला। उलटा जिनको बुढ़ापा पेंशन मिल रही थी उनमें से ज्यादातर की कट और गयी वहीं युवाओं को इस सरकार ने बेरोजगारी के गर्त में पहुंचा दिया। BJP-JJP का समझौता पेंशन या रिजर्वेशन का नहीं बल्कि मिलकर हरियाणा को लूटने का, अपने भ्रष्टाचार की फाईलों को बंद कराने का था। बीजेपी-जेजेपी ने आपस में महकमे बांट लिये और प्रदेश में लूट मचा दी। पूरे प्रदेश में इस सरकार के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी है। इस नाराजगी को देखकर ही चुनाव से पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सारे मंत्री और तो और गठबंधन भी बदल दिया। लेकिन अब चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा, हरियाणा की जनता इस सरकार से बदला लेने के लिए बेसब्री से 25 मई को मतदान के दिन का इंतज़ार कर रही है। आज पूरे प्रदेश में एक ही आवाज आ रही है कि बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने संकल्प दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना पेंशन, हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, युवाओं के लिए खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर समयबद्ध पक्की भर्ती, किसानों की उपज को MSP पर खरीदेंगे। गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट योजना लागू कर उसपर 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का मकान देंगे, जनता को परेशान करने वाले पोर्टलों से छुटकारा दिलायेंगे। कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। गरीब परिवारों को पीला कार्ड, खेल-खिलाड़ियों के लिये पदक लाओ, पद पाओ की नीति लागू करेंगे। पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे और जैसे 2005 में सरकार बनने पर हरियाणा से अपराध व अपराधियों का सफाया किया था वैसे ही सारे गुंडे-बदमाशों को हरियाणा से बाहर कर अपराधमुक्त व भयमुक्त हरियाणा बनायेंगे।