*यूनिवर्सल हेल्थ कवर देने वाला हरियाणा बनादेश का प्रथम राज्य : मुख्यमंत्री*
*— हर आय वर्ग के नागरिक हेल्थ कवर में किए शामिल*
*– मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने गांव देवरखाना में आयोजित नवनिर्मित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान के लोकार्पण समारोह में पहुंचे*

– भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ और सांसद डॉ अरविंद शर्मा रहे लोकार्पण समारोह में मौजूद*

*झज्जर , 25 फरवरी।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

* देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से वर्चुअल माध्यम से जिला के गांव देवरखाना में नवनिर्मित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने देवरखाना में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव  औमप्रकाश धनखड़, सांसद डॉ अरिवंद कुमार शर्मा,  राजेश कोटेचा सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री  मनोहरलाल ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ कवर देने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य बन गया है। चिरायु आयुषमान भारत योजना के तहत अंत्योदय परिवार के सदस्य को पांच लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा है। जबकि तीन लाख रुपये की वार्षिक आय वाले परिवार को मामूली अंशदान , तीन लाख से छह लाख रुपये की आय वाले परिवार को 4000 रुपये और छह लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार को 5000 रूपये के वार्षिक अंशदान पर चिरायु आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने गांव गांव तक व्यायामशालाएं खुलवाई हैं और वैलनेस सेंटर भी खोले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के खजाने पर पहला हक गरीब का है। हमारी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं । पीपीपी जैसी योजना से पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। फर्द ऑनलाइन मिल रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के खातों मेंं जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा में आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी तरह का प्रथम प्रोजेक्ट है। इस अस्पताल के लोकार्पण से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य देशवासियों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पांरपरिक चिकित्सा पद्धति सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रही है, बल्कि ये लाइफ की एक होलिस्टिक सांइस है। आज आधुनिक दुनिया की जो लाइफ स्टाइल है जिसमें हम रोज नई नई बिमारियां देख रहे हैं । उसमें हमारी प्राचीन एवं प्रामाणिक चिकित्सा पद्धति का ज्ञान बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी चिकित्सा पद्धतियां मनुष्य को स्वस्थ करती हैं जबकि योग एवं आयुर्वेद पद्धति मनुष्य को स्वस्थ रखती है। आयुर्वेद दुनिया की प्राचीन एवं प्रमाणिक चिकित्सा पद्धति है । आज का दिन हमारे लिए सुनहरा अवसर है जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कर कमलों से आयुष से जुड़े बड़े संस्थान का लोकार्पण कर रहे हैं । यह संस्थान आयुर्वेद के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक को योग एवं आयुर्वेद से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। विश्व योग दिवस मनाने से भारतीय योग पद्धति को वैश्विक पहचान मिली है।
धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने योग और आयुष को दुनिया मेंं नई पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। यह प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पीएम मोदी की मुहिम को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने चिरायु आयुष्मान भारत योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं के बारे मेंं सुनते थे कि अमेरिका और यूरोप मेंं फ्री ईलाज होता है। हम कह सकते हैं कि हरियाणा में भी विदेशों की तर्ज पर पांच लाख रूपये तक फ्री ईलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
*– यह संस्थान आयुष को नई उचाइयों तक लेकर जाएगा :बोले धनखड़*
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव  औमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आयुष के क्षेत्र में गांव देवरखाना की दुनिया में आज से नई पहचान स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आयुष को नई उचार्ईंयों तक लेकर जाएगा। अब इस अनुसंधान में जो भी रिसर्च कार्य होगा , वह मानव कल्याण के लिए होगा और दुनियाभर में कहा जाएगा कि यह देवरखाना संस्थान की उपलब्धि है। उपलब्धियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व की अनुभूति होगी। उन्होंने कहा कि आरोग्य धाम बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान शुरू होने से अनेक स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में निवेश के नये अवसर पैदा होंगे।
*वर्ल्ड मैप पर आया देवरखाना : डॉ अरविंद शर्मा*
सांसद डॉ अरिवंद कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आज नए आयाम स्थापित हुए है। देवरखाना खाना वल्र्ड मैप पर आ गया है। उन्होंने क्षेत्र में आयुष अनुसंधान संस्थान देने पर पीएम श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का धन्यवाद किया । राजेश कोटेचा सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने सभी अतिथिगण का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि लगभग 19 एकड़ के एरिया में 64 करोड़ रूपये की लागत से तैयार 200 बैड के इस योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कें उतकृष्ट केंद्र में लाइफ स्टाइल से जुड़े रोगों की रोकथाम और चिकित्सा पर फोकस रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा के इस अस्पताल मे ओपीडी ब्लॉक, ट्रीटमेंट ब्लाक, योग एवं खान पान ब्लॅाक की सुविधाएं होंगी। राजकोट से प्रधानमंत्री जी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल, श्री मुंजपरा मंहेद्रभाईकें द्रीय आयुष राज्य मंत्री भी वर्चुअल रूप से जुड़े।
इस अवसर पर डॉ राघवेंद्र राव एम. निदेशक और डी डी जी सत्यजीत पॉल आयुष मंत्रालय भारत सरकार ,जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा,डॉ जयदीप आर्य, सहित अन्य गणमान्नय लोग मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से डी सी कैप्टन शक्ति सिंह, एसपी डॉ अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, सीईओ जिप डॉ सुभीता ढ़ाका,एसडीएम बादली सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़