झज्जर ब्रेकिंग
25 फरवरी :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से वर्चुअल माध्यम से जिला के गांव देवरखाना में नवनिर्मित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जिला झज्जर को बड़ी सौगात मिलने पर केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान देवरखाना में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेशवासियों को दी बधाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आयुषमान भारत चिरायु योजना से प्रदेश की अधिकतर जनता को महंगे ईलाज से चिंता मुक्त कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सेवा, और सुशासन पर विशेष फोकस है।
— भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आयुष के क्षेत्र में गांव देवरखाना की दुनिया में आज से नई पहचान स्थापित हुई है। अब इस अनुसंधान में जो भी रिसर्च कार्य होगा , वह मानव कल्याण के लिए होगा और दुनियाभर में कहा जाएगा कि यह देवरखाना संस्थान की उपलब्धि है। उपलब्धियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व की अनुभूति होगी।
सांसद डॉ अरिवंद कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आज नए आयाम स्थापित हुए है। देवरखाना खाना वर्ल्ड मैप पर आ गया है।
श्री राजेश कोटेचा सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने सभी अतिथिगण का स्वागत किया।
लगभग 19 एकड़ के एरिया में 64 करोड़ रूपये की लागत से तैयार 200 बैड के इस योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कें उतकृष्ट केंद्र में लाइफ स्टाइल से जुड़े रोगों की रोकथाम और चिकित्सा एवं अनुसंधान पर फोकस रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा के इस अस्पताल मे ओपीडी ब्लॉक, ट्रीटमेंट ब्ॅलाक, योग एवं खान पान ब्लॅाक की सुविधाएं होंगी।
केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा में आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी तरह का प्रथम प्रोजेक्ट है। इस अस्पताल के लोकर्पण से हरियाणा, दिल्ली राजस्थान सहित अन्य देशवासियों को लाभ मिलेगा।