ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न मामलों के 29 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दो अवैध देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 11 अवैध देशी शराब की बोतल 96 पव्वे, अंग्रेजी के छः अध्धे व 308 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद

यातायात के नियमों का पालन न करने पर 105 वाहन चालकों के किए चालान

झज्जर 23 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

रविवार को पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर, आईपीएस के आदेश अनुसार समस्त हरियाणा में अपराध नियंत्रण हेतु “ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। जिसके तहत झज्जर पुलिस ने पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसना और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाये गये इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रबंधक चौकी प्रभारी सीआईए,एनसी की विभिन्न 49 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 214 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए विभिन्न मामलों के 29आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमे स्पेशल स्टॉफ झज्जर की पुलिस टीम द्वारा थाना बेरी के एरिया से दो आरोपियों को दो अवैध देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूसों के साथ काबू किया गया। वहीं थाना दुजाना के एरिया से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब की 11 बोतलों के साथ काबू किया गया। थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी की पुलिस टीम ने 96 पव्वे देशी व अंग्रेजी के छः अध्धो के साथ एक आरोपी को किया काबू ।वहीं एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने थाना आसौदा के के एरिये से नशीला पदार्थ गांजा 308 ग्राम के साथ एक आरोपी को किया काबू और 2 पीओ,6 बेल जंपर व 16 अन्य मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की और झज्जर पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने पर 105 चालकों के चालान किए गए जिनमें से लेने चेंज के बीस चालकों के चालान किए गए। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि जिला में किसी भी प्रकार की अपराधिक वारदात को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष छापामार कार्रवाई ऐसे ही चलती रहेगी।