मोटरसाइकिल व गाड़ी चोरी के अलग-अलग मामलो में दो आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ 13 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी. सतीश बालन आईपीएस के मार्गदर्शन में व पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में एक सेंट्रो गाड़ी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गाड़ी चोरी के मामले में काबू किया गया पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज निवासी बुपनिया जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी से चुराई गई सेंट्रो गाड़ी बरामद की गई।
वहीं थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नंदकिशोर निवासी उत्तर प्रदेश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए हैं जो उसे बेचने के लिए सांपला से दिल्ली जाएगा जिस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 में तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम द्वारा रोहतक दिल्ली रोड पुलिया नंबर तीन पर नाकाबंदी की गई और आने जाने वाले दो पहिया वाहनो की गहनता से चेकिंग की गई तो एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी अपनी मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने मौके पर ही काबू कर लिया पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त नंदकिशोर के तौर पर हुई प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल आरोपी ने रोहतक के एरिया से चोरी की थी। जिसे वह बेचने के लिए दिल्ली जा रहा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।