माता भीमेश्वरी देवी मेला में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने प्रथम नवरात्रि को बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की
मुख्य मेला को लेकर मेला परिसर में चल रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
बेरी(झज्जर ),09 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

धर्मनगरी बेरी में मंगलवार को चैत्र नवरात्र के शुरुआत के साथ ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़े। प्रथम नवरात्रि को डीसी कैप्टन शक्ति सिंह बेरी पहुंचे, मंदिर में माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इस मौके पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिलावासियों को नव संवत्सर और नवरात्रि पर्व की शुभकामनाए देते हुए कहा कि माता भीमेश्वरी देवी एक सिद्ध पीठ है और यहां देश-प्रदेश से श्रद्धालु माता दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से देवी के दर्शन हों,इसके लिए प्रशासन सजग है।
*14 से 16 अप्रैल तक लगेगा मुख्य मेला*
इस दौरान डीसी ने देवी मेला को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। इस बार मुख्य मेला 14 से 16 अप्रैल तक लगेगा।
डीसी ने कहा कि माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रत्येक श्रद्धालु को व्यवस्था अनुरूप माता के दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेला में आने वाले हर व्यक्ति को पेयजल, समुचित पार्किंग व्यवस्था, टोकन सिस्टम से माता के दर्शन हों। उन्होंने कहा कि मेला को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं,जिसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी तैयारियों को पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने रेडक्रॉस वालेंटियर को भी मेला में श्रद्धालुओं हरसंभव मदद के लिए प्रोत्साहित किया।
*इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद*
इस अवसर पर नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़,नगरपालिका एमई सुनील लाठर,जेई रोहित लोहचब,बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार,देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ,कुलदीप राठी, सुशील कुमार,चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार,जेई अनिल कुमार,जनस्वास्थ्य विभाग से अरुण मलिक,रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।