*महिला सशक्तिकरण की प्रेरक बनी जिले की 5 महिलाओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित*
*- पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में 21 हजार के नकद राशि से किया पुरस्कृत*
*झज्जर, 12 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में झज्जर जिले से पांच महिलाओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया है। सिविल अस्पताल में बतौर नर्सिंग अधिकारी तैनात कविता को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया है। कविता ने एथलिट है व अपना देह दान कर चुकी है व सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला देवी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया है। कुमारी मनु भाकर, कुमारी प्रियंका कादियान, कुमारी पलक गुलिया तीनों खिलाड़ी हैं व इनके करियर की शानदार उपलब्धियों पर तीनों को 21 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया है।