मनोज बागड़ी को अनुसूचित जाति हरियाणा कांग्रेस का चैयरमेन बनाए जाने पर झज्जर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
झज्जर,
लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति अध्यक्ष मनोज बागड़ी झज्जर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे..रेस्ट हाउस पहुंचने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया…
कार्यक्रम मे पहुंचने पर बड़े -बुज़र्गो ने अपने लाडले मनोज का बड़े-बुज़र्गो ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया.साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा मनोज बागड़ी को अनुसूचित जाति का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी आला कमान व प्रदेश के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व युवा दिलों की धड़कन दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार प्रकट किया..
इस दौरान सभी वक्ताओ ने अपने अपने विचार साँझा किए साथ मनोज बागड़ी को विस्वाश दिलाया की वह जो जिम्मेवारी झज्जर के लोगो को देकर जायेंगे उस पर सब खरा उतरेंगे…
अपने सबोंधन मे मनोज बागड़ी नव सबसे पहले स्वगात करने पर सभी का धन्यवाद किया.. साथ ही कहा की कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो मेरे जैसे गरीब घर के बेटे को प्रदेश स्तर पर जिम्मेवारी दे सकती है… मनोज ने कहा की आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है सबसे पहले लोकसभा मे जहां कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन रहेगा तो वही विधानसभा मे भी कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी…
मनोज ने कहा की आदरणीय सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सबसे पहले जिम्मेवारी झज्जर से लगाई है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है की उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में हमें काम करने का मौका मिला.. उन्हें पूरी उम्मीद है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने आपको दीपेंद्र हुड्डा समझकर लोकसभा चुनाव में काम करेगा..
इस दौरान सतीश बंधु पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, डॉ विजय, कार्यक्रम संचालक संजीत कबलाना, पार्षद नरेश उर्फ़ आलू, जय सिंह दरोगा बमरोला, सरपंच जितेंद्र गगड़वा, धर्म सिंह, सरपंच रोहित, पूर्व सरपंच अनूप कुमार, रमेश ख़ातिवास, राजू प्रधान, हरीश सिलानी, जोगेंदर,जयपाल दुजाना, मोनू सोलंकी, अमित, सुरेन्दर तलाव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे…