शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
मोदी ने गुजरात में सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया, ओखा-बेट द्वारका को जोड़ता है 2.32KM लंबा केबल ब्रिज, 978 करोड़ में बनाया
देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का हुआ उद्घाटन, 5 AIIMS की भी सौगात देंगे पीएम मोदी; द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा, पीएम मोदी ने द्वारका देखने के लिए समुद्र में लगाई डुबकी, भगवान कृष्ण को किया नमन;
PM मोदी बोले- 3 महीने मन की बात नहीं होगी, लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक मर्यादा का पालन करेंगे, देश की उपलब्धियां नहीं रुकेंगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘यह 110वां एपिसोड है और ऐसा हो सकता है कि देश में मार्च में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाए।’ पिछले आम चुनाव के समय भी ऐसे ही मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कुछ महीनों के लिए बंद हो गया था।
पीएम मोदी ने कहा कि ‘जब हम अगली बार मिलेंगे तो वो 111वां एपिसोड होगा और यह एक शुभ नंबर है और अगली बार इस नंबर से शुरू करने से अच्छा और क्या होगा।
‘समाज और देश के लिए नुकसानदायक है नशे की लत’, PM मोदी ने नशीली दवाओं के खतरे पर जताई चिंता
पीएम मोदी ने आगे कहा, आज देश में कोई भी क्षेत्र नहीं है, जिनमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता
मिशन 24 पर अमित शाह; यूपी के बाद अब एमपी की बारी, कसेंगे संगठन के ढीले पेच
हरियाणा के 7 जिलों में फिर से बहाल हुई इंटरनेट सर्विस, किसान आंदोलन के कारण था बंद
कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में आग, 6 की मौत, 10 झुलसे; 24 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे; कई वर्कर्स के फंसे होने की आशंका
उत्तराखंड में भी लागू होगा UP सीएम ‘योगी’ वाला कानून, दंगा करने वालो को चुकानी पड़ेगी कीमत
सांसद रितेश पांडे ने BSP छोड़ थामा बीजेपी का दामन, कुछ दिन पहले पीएम मोदी संग किया था लंच
आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा आज, डोंगरगढ़ सहित देशभर में एक साथ होंगे कार्यक्रम; शाम को आचार्य भक्ति भी की जाएगी
स्टेशन पर चाय पीने के लिए उतरा ड्राइवर,बिना ड्राइवर 78 किमी. दौड़ी मालगाड़ी, स्टार्ट कर हैंडब्रेक लगाना भूला; जम्मू से पंजाब पहुंची ट्रेन, लकड़ी के स्टॉपर लगाकर रोका गया
इंग्लैंड का स्कोर,सात विकेट के नुकसान पर 130 रन से ज्यादा हो चुका है. बेन फोक्स और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं. इंग्लैंड की कुल लीड 170 रनों से ज्यादा की हो चुकी है.बता दें कि पहली पारी में भारतीय टीम ने 307 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने भारत की ओर से 90 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की लीड मिली
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हुई मौत
पार्टी ने की पुष्टि
ब्रेकिंग अपडेट:-
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफ़े सिंह राठी की हुई मौत।
नफ़े सिंह राठी के एक साथी की भी हुई मौत
गर्दन के पास , कमर और थाई पर लगी कई गोलियां।
डॉक्टर ने बताया- घायलों की हालत गंभीर, चल रहा है उपचार।
: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का ट्वीट
हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है।
यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है।
दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
: इनेलो नेता अभय चौटाला का ट्वीट
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें।
उन पर हुए कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है, नफे सिंह जी हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे, वो मेरे भाई समान थे।
नफे सिंह जी ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री और आइजी को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है?
भगवन नफे सिंह जी की आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें।
3 दिन पहले ही पिताजी के साथ मनाया था जन्मदिन।
हमे नही पता था ये आखिरी जन्मदिन होगा।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफ़े सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने रोते हुए कहा।
कह – पिछले 6- 7 महीने से हमले का इनपुट आ रहा था।
सुरक्षा की मांग करने के बावजूद नही मिली सुरक्षा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर भी सुरक्षा देने की की थी मांग।
नामजद एफआईआर दर्ज करवाएंगे परिजन।
जितेंद्र राठी ने कहा- आज बहादुरगढ ने अपना रखवाला खोया है।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष स्व नफ़े सिंह राठी के बेटे हैं जितेंद्र राठी।
हमारी राजनीतिक मजबूती लोगों को रास नही आई।
राजनीतिक रंजिश रखने वालों पर जताया शक।