मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध:-पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन
झज्जर. 02 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गये है। जिसके लिए करीब 600 पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। नेहरू कॉलेज झज्जर में होने वाली मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से तलाशी लेने के उपरांत ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर कोई भी व्यक्ति ब्लेड,बीडी, माचिस, मोबाईल फोन, खतरनाक रसायन,आग्नेय शस्त्र, ईत्यादी के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केन्द्रों पर मोबाईल फोन, पेन,पेपर, इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, संदिग्ध वस्तु, असला ले जाने की मनाही है। साथ ही मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में गंडासा, किरपान,खोखरी, जेली लाठी, साइकिल चैन या अन्य कोई वस्तु जो हथियार के रूप में प्रयोग किया जा सकता है उन पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।मतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असमाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत नियमानुसार कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान झज्जर की तरफ से बहादुरगढ़ जाने वाले वाहनों को कमलगढ़ चौक से डायवर्ट कर दिया गया है किसी वाहन को नेहरू कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ से झज्जर आने वाले वाहनों को राशनवाला चौक से डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान बहुत तकनीकी संस्थान झज्जर से कमलगढ़ चौक तक किसी भी वाहन को रोड पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। मतगणना में ड्यूटी लगे कर्मचारियों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए चार पार्किंगो की व्यवस्था की गई है। जो इस प्रकार से हैं
1. झज्जर कमलगढ़ रोड पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के खेल ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है।
2. झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर बहुतकनिकी संस्था झज्जर के ग्राउंड में
3. मॉडल स्कूल झज्जर के खेल के मैदान में
4. नेहरू कॉलेज के अंदर केवल मतगणना के दौरान आने वाले अधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने जिला वासियों से अपील की है कि मतगणना के दिन शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा सोशल मिडिया पर ऐसी ब्यानबाजी ना करें, जिससे आपसी द्वेष भावना फैलती हो, या शांति व्यवस्था भंग होती हो।उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाकों की मार्फत व्हीकलों को डाईवर्ट करके निकाला जाएगा। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रो पर तैनाती के अतिरिक्त किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए पुलिस की कई टकड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।