कार चोरी के मामले में दो आरोपी काबू

बहादुरगढ़. 02 जून  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा कार चोरी के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया किअजय निवासी कोटहार जगदीश पुरम कालोनी बहादूरगढ जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि 31 मई2024 कि मध्य रात्रि को आसौदा मोड पर गाडी खडी कि थी जिसके अन्दर चाबी लगी हूई थी और वह अपने दोस्त संजीव के साथ आसौदा मोड पर बनी झोपडी के बहार लगी कुर्सी पर बैठकर शराब पी रहे थे थोडी देर बाद देखा तो मेरी गाडी वहा पर नही मिली कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में चोरी का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चोरी की उपरोक्त वारदात पर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालन करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव व सचिन निवासी मांडोठी के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपी आपस में एक दूसरे को जानते हैं और इन्होंने इकट्ठे बैठकर एक जगह पर शराब पीकर नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया था। गाड़ी को पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।