भारी मात्रा में नशीला पदार्थ अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपी काबू

रिटज गाड़ी सहित 04 किलो 490 ग्राम अफीम बरामद

सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने आरोपियों को केएमपी आसौदा क्षेत्र से किया गिरफ्तार

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी के साथ गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। तस्करी करके रिटज गाड़ी में छुपा कर लाई जा रही भारी मात्रा में नशीले पदार्थ अफीम की खेप के साथ रोहतक निवासी दो आरोपियों को काबू किया गया। नशीले पदार्थों के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा नशा की तस्करी में लिप्त दोषियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी से कार्रवाई करके मादक पदार्थ अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। विशेष रूप से अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौका पर काफी मात्रा में मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। सीआईए की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ अफीम के साथ रोहतक निवासी दोनों आरोपियों को थाना आसौदा के एरिया से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री मनोज यादव आईपीएस द्वारा किए गए मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के आदेशानुसार एसपी श्री राजेश दुग्गल द्वारा मादक पदार्थों के अवैध धंधे को रोकने व तस्करी के नाजायज धंधे में लिप्त दोषियों को पकड़ने के सम्बन्ध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जिनके तहत सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करके नशा तस्करी के दो आरोपियों को अफीम के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया कि सीआईए में तैनात सहायक उप निरीक्षक अश्वनी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना आसौदा के एरिया में ख़ुफ़िया तौर पर मुस्तैदी के साथ गश्त पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक रिटच गाड़ी नंबर एचआर 12 वी 5743 में रोहतक निवासी दो व्यक्ति सुरेश नारंग तथा विजय कपूर सवार है। जो नशीले पदार्थों की सप्लाई का अवैध धंधा करते हैं। वह केएमपी मानेसर से रोहतक की तरफ जाएंगे। दोनों अपनी उपरोक्त गाड़ी में नशीला पदार्थ अफीम लिए हुए हैं। गुप्त सूचना पर टीम केएमपी से रोहतक की तरफ उतरने वाले रोड के पास पहुंची। पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी करके केएमपी की तरफ से आने वाली गाड़ियों पर कड़ी निगाह रखी जाने लगी। कुछ ही समय पश्चात केएमपी की तरफ से एक रिट्ज गाड़ी आती दिखाई दी। टीम द्वारा गाड़ी को इशारा करके रुकवाया गया। रिट्ज गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्तियों को काबू किया गया। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी पब्लिक हेल्थ के अधिकारी संदीप कुमार को मौका पर पहुंचने बारे सूचित किया गया। मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियमानुसार तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से नशीला पदार्थ अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन किया गया तो 04 किलो 490 ग्राम हुआ। मादक पदार्थ अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान विजय निवासी शास्त्री नगर रोहतक तथा सुरेश निवासी सलारा मोहल्ला रोहतक। अफीम के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियो के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दोषियों को पकड़ने के संबंध में एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी अफीम को बेचने की नियत से तस्करी करके लाए थे। जो पुलिस की मुस्तैदी के चलते पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक विजयपाल की टीम द्वारा नियमानुसार आगामी जांच पड़ताल की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। टीम द्वारा कार्रवाई करते दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार एक आरोपी विजय कपूर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तथा दूसरे आरोपी सुरेश नारंग को पूछताछ के लिए 07 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से तस्करी के इस अवैध धंधे में उसके साथ और कौन-कौन दोषी शामिल है, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − three =