झज्जर पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया गया
ब्लैक फिल्म लगी 125 गाड़ियों सहित 1910 वाहन चालकों के किए चालान
बहादुरगढ़ 08 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखते हुए चालान करने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिलेभर में 125 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान किए गए इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 1910 अन्य वाहन चालकों के चालान भी किए गए। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना यातायात बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार व पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक विशेष अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगी 125 वाहन चालकों के चालान किए गए वही गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 374, बिना नंबर प्लेट व बिना पैटर्न नंबर प्लेट 191 के वाहन चालको के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान अपराधिक गतिविधियों को रोकने व यातायत के नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए चलाया गया था। इस अभियान के तहत बीते सात दिन के दौरान झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चला कर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जिस संबंध में यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानून कारवाई अमल मे लाई जाएगी।