पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा ने बहादुरगढ़ जोन में लगे नाको का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बहादुरगढ़ 10 जुलाई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बुधवार को बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा द्वारा शहर में लगे नाको का दौरा किया गया और नाको पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि संदिग्ध वाहनो की गहनता से चैकिंग करे। सभी नाकों पर पुलिस जवान हथियार, वाकी टाकी सैट व अन्य आधुनिक उपकरण सहित तैनात रहेगे। अगर कोई व्यक्ति यातायात नियमो की अवहेलना करता पाया जाता है तो उसका चालान करें।बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखते हुए कोई भी संदिग्ध वाहन दिखता है तो इसकी बारीकी से जांच करें।इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जिला में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा शांति एवं कानूनी व्यवस्था बनाए रखने को मद्देनजर रखते हुए बहादुरगढ़ शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। नाकों पर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने,वांछित अपराधियों को पकड़ने व यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए यह नाके के लगाए गए हैं

—–——

अपहरण करके मार पिटाई करने मोबाइल फोन छीनने व छीने गए फोन से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करने के मामले में तीन आरोपी काबू

बहादुरगढ़

थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के क्षेत्र से दो व्यक्तियों के साथ मार पिटाई करके उनका मोबाइल फोन व कान की बाली छीनने व छीने गए मोबाइल फोन से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करने के मामले में तीन आरोपियों को किया काबू। मामले की जानकारी देते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ कार्यभारक उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि राजेश निवासी उत्तर प्रदेश ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं और मेरा दोस्त अनिल अपने साथी को रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ छोड़कर वापस आ रहे थे जब हम परनाला के पास पहुंचे तो वहां पर एक मोटरसाइकिल सामने से आई जिस पर तीन लड़के बैठे थे उन्होंने हमें जबरदस्ती पकड़ कर एक खाली प्लाट में ले गये और वहां पर उनके दो अन्य साथी भी आ गए। इसके बाद उन्होंने हमारे साथ मार पिटाई की और मेरा और मेरे साथी का फोन छीन लिया और मेरे साथी के मोबाइल फोन से किसी अन्य नंबर पर₹8000 ट्रांसफर कर लिए और मेरे साथी के कानों की बाली भी छीन ली और मौके से फरार हो गये। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा उपरोक्त वारदात पर तत्परता से कार्रवाई करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज निवासी रामनगर गोरिया बिहार हाल परनाला, रोहित निवासी कुरारा उत्तर प्रदेश व प्रदीप निवासी अनकपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकडे गए आरोपियों से छीनने गये दो मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकल बरामद की गई।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया

———–

गौशाला संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

रेवला खानपुर दिल्ली की गौशाला से निकालने की रंजिश के कारण दिया था उपरोक्त वारदात को अनजान

झज्जर

थाना सदर झज्जर के एरिया में गौशाला संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि सुनील निवासी निमाणा ने शिकायत देते हुए बताया कि वह 27 जून 2024 को समसपुर गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में खाना खा रहा था तो मोहित ने इशारा किया कि बाहर आकर मिलना। मोहित के इशारे पर रिंकू ने पीछे से आकर मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और जान से मारने की नीयत से टीगर दबा दिया परंतु गोली नहीं चली। मेरे साथ खड़े ड्राइवर ने उसको पकड़ लिया इतने में मोहित ने भी पिस्तौल निकाली इस बीच भगदड़ मच गई और रिंकू की पिस्तौल वहीं गिर गई और भगदड़ का फायदा उठाकर दोनों बाइक पर बैठकर मौका से फरार हो गए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन ने मामले की छानबीन करने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त झज्जर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित निवासी समसपुर माजरा जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी रेवला खानपुर दिल्ली में बनी गौशाला में सुपरवाइजर का काम करता था। जिसे गौशाला संचालक सुनील निमाणा द्वारा वहां से निकाल दिया गया था जिस बात की रंजिश को मन में रखते हुए आरोपी ने अपनी साथी के साथ मिलकर उपरोक्त वारदात को अनजान दिया था।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

———–

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला के विधार्थियों को साइबर क्राइम व सड़क सुरक्षा बारे किया गया जागरूक

बहादुरगढ़

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों व आमजन को यातायात के नियम व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को यातायात समन्वय उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व साइबर क्राइम के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।साइबर फ्रॉड के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे फोन पर आए अनजान व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का लिंक भेजा गया हो उसको न खोले।अगर किसी के साथ इस प्रकार का कोई साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाऐ। इसी दौरान यातायात समन्वयक सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें। वाहन चलाते समय तेज आवाज में म्यूजिक न चलाएं तथा रोड पर दिखाई देने वाले चिन्हों की पालना करें।

————-

सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार

बहादुरगढ़

सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना आसौदा के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नीरज निवासी कमासपुर सोनीपत अवैध हथियार लिए हुए निलोठी से कुलासी रोड पर केएमपी पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर जाकर एक व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उससे एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र अधिनियम के तहत थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज़ करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
——-(((

 

ऑपरेशन मुस्कान के तहत झज्जर पुलिस ने गुमशुदा दो सगे भाइयों को मुंबई से बरामद करके किया परिजनों के वाले

प्रत्येक माता-पिता कुछ समय अपने बच्चों के साथ बैठकर उनसे बातचीत जरूर करें ताकि उनकी भावनाओं का पता लग सके:-डीसीपी लोगेश कुमार

झज्जर

ऑपरेशन मुस्कान के तहत झज्जर पुलिस की टीम ने दो सगे भाइयों को जो 3 जुलाई 2024 की सुबह घर से निकल गए थे। जिनको मुंबई से बरामद करके उनके परिजनों के हवाले किया। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों के साथ बैठकर कुछ समय तो जरूर बिताना चाहिए। ताकि हम अपने बच्चों की भावनाओं को समझ सके कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर बच्चे इतने अघ्र्शीव हो जाते हैं कि वे कोई भी फैसला ठीक से नहीं ले पाते और इसी कारण अपने घर को छोड़कर चले जाते हैं ऐसा ही एक मामला झज्जर जिले का सामने आया है जिसमें छोटी-मोटी बात को लेकर जब बच्चों की मां ने अपने एक बेटे को धमका दिया तो इस बात को मन में रखकर दोनों सगे भाई घर से निकल गए जिन्हें पुलिस की टीम द्वारा भ्रसक प्रयास करते हुए मुंबई से बरामद किया। दोनों बच्चों को सकुशल वापिस लाकर काउंसलिंग के बाद उनके वारसान के हवाले कर दिया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर उनके परिजनों ने झज्जर पुलिस का धन्यवाद किया।