बहादुरगढ़वासी को पुलिस संबंधित कार्यों के लिए नहीं काटने पड़ेंगे झज्जर के चक्कर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा द्वारा बहादुरगढ़ में ही किया जाएगा समस्याओं का समाधान
बहादुरगढ़ 08 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर जिले में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से ही बहादुरगढ़ डिवीजन को पुलिस जिला बहादुरगढ़ घोषित किया गया है जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने रखने के संबंध में जिम्मेदारी पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। जिसमें थाना शहर बहादुरगढ़, थाना लाइनपार बहादुरगढ़, थाना बादली, थाना आसौदा, महिला थाना बहादुरगढ़, सदर थाना बहादुरगढ़ व थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ आते हैं। भविष्य में निम्नलिखित थानों के अंतर्गत आने वाले आमजन को किसी प्रकार की परेशानी है तो वे बहादुरगढ़ में ही बालौर रोड पर बने लघु सचिवालय में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा से अपनी समस्याओं के बारे में ऑफिस समय में किसी भी समय मिल सकते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में पुलिस उपायुक्त को बता सकते हैं जिनकी समस्याओं का जल्दी समाधान किया जाएगा। पुलिस जिला घोषित होने के बाद बहादुरगढ़ वासियों को पुलिस संबंधित कार्यों के लिए अब झज्जर जाने की आवश्यकता नहीं है बहादुरगढ़ में ही पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसलिए आमजन को सूचित किया जाता है कि अगर भविष्य में अपनी समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारी से मिलना हो तो वे झज्जर न जाकर बहादुरगढ़ में बने पुलिस कार्यालय में पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा से मिल सकते हैं।
आमजन के आपसी विवादों व पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही करने तथा अन्य समस्याओं का समाधान अब बहादुरगढ़ में ही हो सकेगा। लघु सचिवालय बहादुरगढ़ में पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा शिकायतकर्ताओं के रूबरू होकर उनकी समस्याओं के समाधान बारे संबंधित थाना प्रबंधकों को उचित दिशा निर्देश करेंगे।