पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक से बीजेपी हमलावर, कांग्रेस की चन्नी सरकार को घेरा

नई दिल्ली,
05 जनवरी जयपाल लाम्बा

पंजाब के फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली रद्द होने के बाद भाजपा कांग्रेस की चन्नी सरकार पर हमलावर हो गई है. भाजपा ने कहा है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से उनकी रैली रद्द हुई है.

गृह मंत्रालय ने भी पंजाब सरकार से पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर रिपोर्ट मांगी है. कहा गया है कि सुरक्षा में चूक की वजह से पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक रुका रहा.

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि मतदाताओं के हाथों करारी हार के डर से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश की.

नड्डा ने कहा कि ऐसा करने में उन्होंने (पंजाब सरकार) इस बात की परवाह नहीं की कि पीएम को भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देनी है और प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखना है. अपनी घटिया हरकतों से पंजाब में कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वे विकास विरोधी हैं और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी उनके मन में कोई सम्मान नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 20 =