*चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व*

*स्वीप अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहा महिला एवं बाल विकास विभाग*

*-मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभावी रूप से जारी हैं स्वीप गतिविधियां*

*-शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग और जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली के माध्यम से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*

*-पात्र व्यक्तियों को आगामी पांच अक्टूबर को बढ़चढ़ कर वोट डालने के लिए किया जा रहा जागरूक*

झज्जर, 19 सितंबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिलेभर में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और स्वीप की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। आगामी पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर बढ़ चढकऱ मतदान करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम व विभिन्न विभागों के सहयोग से स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) अभियान के तहत कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभागीय भजन पार्टी के कलाकार और विभिन्न स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी आमजन को वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनसंपर्क विभाग के पार्टी कलाकार सतबीर सिंह,जितेंद्र कुमार,कमल सिंह,रामकिशन,रामनिवास,अमन आदि ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर ‘सुण ल्यो भाई सारे मतदाताओं, वोट डाल कै आणा सै, अपणे हाथां तै थमनै लोकतंत्र मजबूत बनाना सै…’ जैसे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए सहज ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भजन मंडली कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को बढ़ चढकऱ मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडली कलाकारों ने ग्रामीणों से वोट बनवाने का आह्वïान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक किया। चुनाव के इस महापर्व में मतदाताओं द्वारा सक्रिय भागीदारी रहे इसके लिए निरंतर विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल,कॉलेज,आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी आमजन को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साल्हावास स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें सुपरवाईजर शर्मिला यादव ने महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में महिलाओं और विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ के अलावा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं,हस्ताक्षर अभियान सरीखे जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
———

: *दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है ईसीआई सक्षम एप :डीसी*

*-सक्षम एप से व्हीलचेयर व पोलिंग बूथ तक आवागमन के लिए आवेदन की सुविधा*

*-दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है सक्षम एप का इंटरफेस*

झज्जर, 19 सितंबर।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी वर्गों की हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। यह मोबाइल एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुडवाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं सक्षम एप
उन्होंने बताया कि प्रार्थी सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।
———-

*आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता पोस्टल बैलेट से 25 से 27 सितंबर तक डाल सकेेंगे वोट*

बादली (झज्जर),19 सितंबर।
विधानसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत 65 बादली विधानसभा क्षेत्र के अनुपस्थित मतदाता जोकि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत हैं,ऐसे मतदाताओं के मतदान के लिए तहसील बादली स्थित भू तल कमरा नंबर 5 में पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यह जानकारी 65 बादली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव ने गुरूवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट मतदान 25 सितंबर से 27 सितंबर के दौरान प्रात: दस बजे से सायं चार बजे तक होगा।

*अवैध पीवीसी मार्केट की रोकथाम के लिए लगाई धारा 163*

झज्जर, 19 सितंबर।
जिलाधीश एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सेक्शन 163 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए बहादुरगढ़ क्षेत्र में अवैध पीवीसी मार्केट को पनपने से रोकने के लिए जनहित में तुरंत प्रभाव से आगामी 17 नवंबर, 2024 तक अवधि के लिए आदेश जारी किए है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से प्लास्टिक मैटेरियल डम्प करने से जलवायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए, शांति व्यवस्था बनाए रखने और वन्य जीव के गुणवत्तापूर्वक जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकते है।
जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने जारी आदेशों मेंं कहा जनहित में बहादुरगढ़ में अवैध रूप से अनाधिकृत जमीन / स्थानों पर प्लास्टिक डम्प करना, प्लास्टिक वेस्ट को अनलोड करना आदि पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जिला झज्जर जिला की राजस्व सीमा में प्लास्टिक लोड गाडिय़ों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधीश ने कहा कि पुलिस उपायुक्त, सचिव आरटीए व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बहादुरगढ़ उक्त आदेशों की अनुपालना करवाने के लिए जिम्मेदार होंगे। उपरोक्त आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व

*मतदान केंद्रों पर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय आदि सुविधाएं होना जरूरी : सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास*

*-बेरी व बहादुरगढ विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ( आईएएस) ने आरओ रविंद्र मलिक के साथ बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

बेरी ( झज्जर), 19 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान मतदान प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन को लेकर गुरूवार को बेरी और बहादुरगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ( आईएएस) ने 67 बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक भी रहे। उन्होंने बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में स्थापित बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया और सम्बंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए।
सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ने आरओ रविंद्र मलिक के साथ गांव दुजाना,महराना,चमनपुरा,शेरिया,मदाना कलां व मदाना खुर्द,डीघल,लकडिय़ा,धांधलान,गोच्छी, बेरी,वजीरपुर,जहाजगढ आदि का दौरा कर मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर शौचालय, दरवाजे, खिड़कियां, रैंप, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं व चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए हर प्रकार की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो। उन्होंने केंद्रों पर सुविधाओं की जानकारी को लेकर हर जरूरी आवश्यकता का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए पांच अक्टूबर को निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ हमारे लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। जो लोग यह सोचते हैं कि उनका एक वोट कोई मायने नहीं रखता, उन्हें शायद यह एहसास नहीं है कि निष्पक्ष और सटीक जनप्रतिनिधि का चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है और प्रत्येक वोट का अपना महत्व है। इसी सोच के साथ बेरी विधानसभा क्षेत्र के पात्र मतदाताओं को आगामी पांच अक्टूबर को मतदान के दिन लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढकऱ भागीदारी करनी चाहिए।
इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश बिश्नोई,बीडीपीओ राजाराम,नायब तहसीलदार रितु रानी,एसईपीओ सत्यवान अहलावत, संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ,ग्राम सचिव व गांवों के मोजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।
——————-

*स्वीप अभियान में जिले के ओलंपिक व पैरालंपिक पदक विजेता खिलाड़ी बने डिस्ट्रिक्ट आइकॉन*

*-मतदाता जागरूकता अभियान में करेंगे सहभागिता*

*-मनु भाकर, अमन सहरावत व योगेश कथुनिया बनाए गए डिस्ट्रिक्ट आइकॉन*

झज्जर, 19 सितंबर।
जिला स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले में मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत पेरिस ओलंपिक व पैरालंपिक में पदक जीतने वाले जिले के तीनों खिलाडिय़ों मनु भाकर, अमन सहरावत व योगेश कथुनिया को डिस्ट्रिक्ट आइकॉन बनाया गया है। जिनका उद्देश्य जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
एडीसी ने बताया कि जिले में स्वीप अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल में उत्कृष्टता हासिल करने वाले ये खिलाड़ी युवाओं और पात्र मतदाताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी लोकप्रियता और समाज पर प्रभाव को देखते हुए, उन्हें डिस्ट्रिक्ट आइकन के रूप में नियुक्त किया गया है ताकि वे अपने प्रयासों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर सकें। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट आईकॉन बनाए गए खिलाड़ी मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।
बॉक्स
खिलाड़ी बोले- झज्जर करेगा शत प्रतिशत मतदान
एडीसी ने बताया कि खिलाड़ी डिस्ट्रिक्ट आइकन बनने के बाद जागरूकता अभियान को लेकर उत्साहित हैं।सभी खिलाड़ी जिला झज्जर में अधिक से अधिक मतदान करवाने को लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे। मनु भाकर, अमन सहरावत व योगेश कथुनिया तीनों का उद्देश्य जिला प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए झज्जर जिले में शत-प्रतिशत मतदान करवाने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करना है।
—————–