• *गरीबों को साल में 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा के लिए मिला हैप्पी कार्ड**गरीबों को साल में 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा के लिए मिला हैप्पी कार्ड*
    *- हैप्पी कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित*
    *- झज्जर में 15516 लाभार्थियों के कार्ड अप्रूव्ड, वितरण शुरू*
    *- समाज के वंचित तबके के उत्थान में कारगर सिद्ध होगी हैप्पी योजना*
    *झज्जर, 07 जून।* हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) के तहत लाभार्थियों को बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने शिरकत की और लाभार्थियों को कार्ड बांटे। मुख्य कार्यक्रम करनाल में आयोजित हुआ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। वीसी के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के साथ-साथ झज्जर और बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
    डीसी ने झज्जर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा रोडवेज एक प्रकार से प्रदेश के लोगों की लाइफ लाइन है। प्रदेश की आबादी का एक बड़ा वर्ग रोडवेज में सफर करता है और सरकार रोडवेज के महत्व को देखते हुए हैप्पी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निशुल्क यात्रा योजना की शुरुआत की है जिसके तहत अंत्योदय परिवारों के प्रत्येक सदस्य को 1 हजार कि.मी तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करते हुए उसे मुख्यधारा में शामिल करना है। इस कार्ड के द्वारा फ्री यात्रा का फायदा उठाते हुआ बुजुर्ग व्यक्ति तीर्थ यात्रा कर सकते हैं व ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज शहर तक आवागमन करने वालों को भी लाभ होगा। डीसी ने कहा कि कार्ड धारकों को वह शुभकामनाएं देते हैं इस योजना से उनके जीवन स्तर में निश्चित तौर पर सुधार होगा।
    उन्होंने कहा कि झज्जर जिले में अभी तक 15516 हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं जिनका वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में काफी पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरित करते हुए सम्मानित किया गया। डीसी ने कहा कि रोडवेज की प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। लोगों के आवागमन को रोडवेज सुगम बनाती है और हैप्पी योजना से रोडवेज के सफर तक समाज के गरीब तबके की सुगम पहुंच सुनिश्चित हुई है। इस योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए रोडवेज अधिकारियों को डीसी ने निर्देश दिए। ऐसे लाभार्थी जिनकी आय 1 लाख रुपये या इससे कम है, उनके हैप्पी कार्ड बनाए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिक को 50 रुपए देकर हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना होता है। हैप्पी कार्ड के बनने के बाद कार्ड का उपयोग ई-टिकटिंग मशीन द्वारा स्कैन कर धारकों को शून्य रुपए की एक टिकट दी जाएगी। कार्ड को स्कैन करने के बाद कार्ड से ऑटोमेटिक किलोमीटर को फीड किया जाएगा, जिससे कार्ड के शेष किलोमीटर का पता चल जाएगा। झज्जर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने गरीब व्यक्ति की परिवहन की समस्या को देखते हुए इस बेहतरीन योजना का आगाज किया है। गरीब वर्ग की जरूरतों को लेकर भाजपा सरकार किस हद तक गंभीर है यह योजना इसका स्पष्ट उदाहरण है।
    इस मौके पर तहसीलदार कीर्ति, टीएम रोडवेज दीपक कुमार, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड, पार्षद यशपाल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    ——————–
    *- हैप्पी कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित*
    *- झज्जर में 15516 लाभार्थियों के कार्ड अप्रूव्ड, वितरण शुरू*
    *- समाज के वंचित तबके के उत्थान में कारगर सिद्ध होगी हैप्पी योजना*
    *झज्जर, 08 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा झज्जर

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) के तहत लाभार्थियों को बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने शिरकत की और लाभार्थियों को कार्ड बांटे। मुख्य कार्यक्रम करनाल में आयोजित हुआ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। वीसी के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के साथ-साथ झज्जर और बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।