उन्होंने बताया कि मेला में पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन,अग्निश्मन सेवाएं आदि इंतजामों की व्यवस्था को लेकर प्रभावी तरीके से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की उमडऩे वाली भीड़ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी।