– नए टैक्स रिसिम में 7 लाख की कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा।

– कॉरपोरेट टैक्स 30% से 22% एक्सिस्टिंग कंपनी के लिए और 15% न्यू मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए होगा।

– रिटर्न भरना फास्ट किया गया है, अब 90 दिन की जगह सिर्फ 10 दिन में रिटर्न प्रोसेस होता है और रिफंड जल्दी मिलता है।

– पीएम आवास योजना ग्रामीण: हम 3 करोड़ आवास के लक्ष्य पर पहुंचने वाले हैं, और अगले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाएंगे।

– रूफटॉप सोलर योजना से 1 करोड़ घरों में 300 यूनिट तक फ्री बिजली पहुंचेगी।

– बायो मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई स्कीम आयेगी।

– राज्यों को टूरिज्म को विकसित करने के लिए लॉन्ग टर्म इंटरेस्ट फ्री लोन दिए जाएंगे।

– मिडल क्लास के लिए एक स्कीम आयेगी जिस से वो किराए के घर में रहने के बदले अपना घर बना सकेंगे।

– 2014 से 2023 के बीच रिकॉर्ड 596 बिलियन डॉलर का एफडीआई निवेश गोल्डन एरा जैसा है।

– 75,000 करोड़ का प्रपोजल अगले 50 साल राज्यों को इंटरेस्ट फ्री लोन देने के लिए किया जाएगा जिस से राज्य विकसित होंगे।

– सरकार एक हाई पावर कमेटी बनाएगी जो निगरानी करेगी, तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या और उस से डेमोग्राफी चेंजेज को और राय देगी।

– जुलाई में पूर्ण बजट में सरकार विकसित भारत का रोडमैप घोषित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + one =