एसीपी अखिल कुमार ने सेक्टर 17 में एक कंपनी के कर्मचारियों को किसी प्रकार का नशा न करने व नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक

झज्जर 26 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसीपी अखिल कुमार व यातायात बहादुरगढ़ की पुलिस टीम और आरएसओ की टीम ने संयुक्त रूप से कोम्बीट सुज कंपनी सेक्टर 17 बहादुरगढ़ के कर्मचारियों को नशा न करने बारे जागरूक करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एसीपी अखिल कुमार ने कर्मचारियों को नशा करने पर होने वाली सामाजिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा करने से जहां हमारे शरीर का नाश होता है वही समाज में हमारी छवि भी खराब होती है और हमें धन की हानि भी होती है। जितनी मेहनत करके हम पैसे कमाते हैं उन पैसों को हम कुछ समय में ही नशे में बर्बाद कर देते हैं। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। वे अपने पिता को हर दम नशे में देखकर अपने आप को समाज में हिन महसूस करते हैं। उन्होंने आगे बताते हुए कहां की हमें मशीन पर काम करते समय नशे का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपका कोई साथी नशा करके मशीन पर या अन्य कोई काम करता है तो उसे समझाएं और उसकी नशा छुड़ाने में हर तरह से सहायता करें। उसकी बात को सार्वजनिक न करके उसे नशे के दुष्प्रभाव के बारे में समझाएं और उसका नशा छुड़ाने में उसकी हर तरह से सहायता करें। अगर आपको कहीं पर भी नशे की खरीद फिरौत करने की सूचना मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे या हमारे हेल्पलाइन नंबर 8930305020पर इसकी सूचना दें
इस दौरान यातायात प्रबंधक विकास ने भी यातायात के नियमों का पालन करने और अपने छोटे बच्चों को वाहन न देने बारे लोगों से अपील की। इस दौरान कंपनी के ओनर पंकज जैन, यातायात समन्वय उप निरीक्षक सतीश कुमार व आरएसओ सतीश शर्मा व कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे।