सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के कारण आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद और कार्यालय से हटाने की मांग वाली याचिका सोमवार (13 मई) को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि अदालत केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया को मिली जमानत*
दिल्ली हाई कोर्ट ने तीन दिनों के लिए दी बेल
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन दिन की जमानत दी
अदालत ने परिवार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिसोदिया को दी जमानत