दिन रात समर्पण भाव से हल्के की सेवा के लिए सक्रिय हूं : कौशिक -पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने किया शहरी क्षेत्र का दौरा  -जनसमस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कराया अवगत -कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन करवाने के लिए किया प्रेरित बहादुरगढ़, 08 जून  पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ हलके की जनता के वे सेवक हैं और हर परिस्तिथियों में सहयोग करते हुए वे दिनरात जनसेवा के प्रति समपर्ण भाव से लोगों के साथ हल्के में ही मौजूद हैं। किसी भी प्रकार की जन समस्या का समाधान करवाने में वे निरंतर प्रयासरत हैं और रहेंगे। पूर्व विधायक कौशिक ने शहर के मॉडल टाउन गली नंबर 4 व मेन बाजार के लोगों की समस्या को जानने व समाधान करवाने के लिए मौके का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। उक्त क्षेत्र के निवासियों ने पिछले कई दिन से सीवरेज सिस्टम के कारण हो रहे गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया।  भाजपा नेता व पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने लोगों की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के बारे में कहा। कौशिक द्वारा सीवर की समस्या के बारे में बताए जाने पर नगर परिषद के एमई अमन राठी व जेई सुशील कुमार ने जल्द समस्या के समाधान का विश्वास दिलाया। लोगों से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक कौशिक ने कहा कि हल्के की जनता उनका परिवार है और वे परिवार के हर सदस्य के साथ पूरी संजीदगी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थाई रूप से हल्के के निवासी होने के साथ ही दिन रात हर आमजन मानस की सेवा भाव ही उनका कर्तव्य है जिसे वे बेहतर तरीके से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्के के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी रूप से सार्वजनिक समस्या का कोई सामना करता है तो वे हर स्तर पर उसका समाधान करवाने के लिए सजग हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के इस दौर में हल्के की जनता ने जो सामंजस्य कोरोना से दूरी बनाए रखने में दिखाया है वह अहम रहा है। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया।  हल्के के जनप्रतिनिधि बनाते हैं दूरी : बहादुरगढ़ हल्के के लोगों के जनप्रतिनिधि हल्के से निरन्तर दूरी बनाए हुए हैं। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र व पूर्व चैयरमैन कर्मवीर राठी का कहना है कि पूर्व विधायक नरेश कौशिक बहादुरगढ़ में ही रहकर हल्के के लोगों के सुख दुख में भागीदार बन रहे हैं जबकि मौजूदा विधायक राजेंद्र जून महज वोट बटोरकर हल्के की अनदेखी करते हुए अपने दायित्व से दूर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में नरेश कौशिक पूरी तरह से तैयार रहते हैं। लम्बे समय से लोग सार्वजनिक समस्याओं की जानकारी देने व समाधान के लिए अपने जनप्रतिनिधि की तलाश में घूमकर परेशान हो रहे हैं लेकिन पूर्व विधायक पूरी सक्रियता से हर पल हल्के के लोगों के बीच में ही रहकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में अपनी जिम्मेवारी निष्ठा पूर्वक निभा रहे हैं। शहरवासियों ने जताया आभार :  पूर्व विधायक कौशिक की सक्रियता पर मौका निरीक्षण करने के दौरान शहरवासी जगदीश ऐलनाबादी, चिराग परूथी, प्रवीण सिंगल, सचिन कुमार, अशोक परुथी, गुलशन बतरा, सुरेंद्र मदान, शिशुपाल, जय भगवान लखेरा, पारस कुमार व नारायण राठी आदि ने समस्या के समाधान करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें कोई परेशानी आती है तो पूर्व विधायक नरेश कौशिक उनकी समस्या का समाधान प्रभावी रूप से करते हुए उन्हें राहत पहुंचाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 8 =