थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में होगी 4 जून को नेहरू कॉलेज में मतगणना : जिला निर्वाचन अधिकारी*
*- जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने राजकीय पीजी नेहरू कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
*- 4 जून को मतगणना को लेकर डीसी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग में तैयार की रणनीति*
*झज्जर, 31 मई।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने शुक्रवार को नेहरू कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए 4 जून को मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में की जाएगी व केवल अधिकृत व्यक्तियों की कॉलेज में एंट्री होगी। सुबह 8 बजे से जिला के चार विधानसभा बहादुरगढ़, बेरी, झज्जर और बादली के लिए मतगणना प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह

कैप्टन शक्ति सिंह शुक्रवार को एडीसी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज परिसर में स्थापित मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने उपरांत बैठक में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काउंटिंग एजेंट एवं काउंटिंग स्टाफ के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में केवल अधिकृत मीडिया कर्मियों को एंट्री दी जाएगी जिन्हें चुनाव आयोग द्वारा पास जारी किए गए हैं। मीडिया कर्मियों के लिए अलग से सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है व प्रत्येक राउंड के बाद मीडिया को सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी। मतगणना केंद्र में मीडिया कर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी केवल मीडिया की सुविधा के लिए स्थापित कक्ष तक मोबाइल ले जाया जा सकता है।*कालेज परिसर में मतगणना केंद्रों पर इस प्रकार रहेगी थ्री लेयर सुरक्षा*जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्थापित मतगणना केंद्रों में प्रथम सुरक्षा घेरा संबंधित मतगणना केंद्र से 100 मीटर दूरी से प्रारंभ होगा। यह स्थान पैदल क्षेत्र होगा। यहां पर वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अपने प्रवेश पत्र साथ रखेंगे और बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश निषेध रहेगा। द्वितीय सुरक्षा चक्र परिसर के प्रवेश द्वार पर होगा। प्रवेश द्वार पर गहन जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। तीसरा चक्र आंतरिक सुरक्षा के रूप में गणना हॉल के प्रवेश द्वार पर होगा। सुरक्षा कर्मियों की टुकड़ी से लैस प्रवेश द्वार पर भी गहन जांच की व्यवस्था रहेगी।इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी झज्जर रविन्द्र यादव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बादली सतीश यादव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरी रविन्द्र मलिक, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, उपतहसीलदार निर्वाचन सुरेंद्र कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • —————————-