*ड्राइवरों के लिए मोदी सरकार ने किया ऐसा ऐलान की ड्राइवरों ने दिल से कहा #ThankYouModiJi*

लाईव हरियाणा

जयपाल लाम्बा

*मोदी सरकार ने देश को हर स्तर में आगे बढ़ाने का काम किया है, साथ ही देश के हर तबके के लिए अच्छी जिंदगी देने के प्रयास किया है। अब हाईवे पर चलने वाले टैक्सी ट्रक ड्राइवर के लिए भी मोदी सरकार ने जबरदस्त ऐलान किया। मोदी जी ने एक्सपो 2024 में संबोधित करते हुए कहा “सभी नेशनल हाईवेज पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण होगा। इन भवनों में ड्राइवर के लिए भोजन, साफ पानी, शौचालय, पार्किंग आदि सारी सुविधाएँ होंगी।”

ट्रक ड्राइवरों की चिंता को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “ट्रक-टैक्सी ड्राइवर्स को बीच सफर में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी नेशनल हाईवेज पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण होगा। इन भवनों में ड्राइवर के लिए भोजन, साफ पानी, शौचालय, पार्किंग आदि सारी सुविधाएँ होंगी।” उन्होंने भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − four =