डंडों से जानलेवा चोट मारने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर 23 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल के एरिया में घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला करने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि खापङवास निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि 7 नवंबर 2023 को मै अपनी सास के साथ अपने घर पर मौजुद थी जो उस समय राकेश, प्रदीप, समेर, व कुछ महिलाएं मोटरसाईकिलो पर आई और आते ही बेवजह गाली गोलच करने लगे व अपने हाथो मे लाठी डंडे लिए हुए थे । जो हमने गाली देने से मना किया तो उन्होंने मेरी सास व मुझ पर हमला कर दिया और हमें चोटे मारी। शोर मचाने पर लोगों को इकट्ठा होते देखे वे सभी मौके से लाठी डंडों सहित फरार हो गए हैं। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी मातनहेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार की पुलिस टीम ने एक महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश निवासी कासनी के तौर पर की गई। पकड़े गई महिला सहित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से महिला सहित दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।