क्लेरिकल एसोसिएशन झज्जर के अब शिक्षा विभाग से मोहित गुलिया होगें प्रधान
रेवेन्यू विभाग से दिनेश कुमार होंगे जिला सचिव, पब्लिक हेल्थ से सुरेंदर सुहाग होंगे जिला संयोजक
– कहा सभी ऐसोशिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार हमारी मांग नही मानती जब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा
*झज्जर 23 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा क्लेरिकल एसोसिएशन के आह्वïान पर सोमवार देर सांय क्लेरिकल एसोसिएशन झज्जर के सभी सदस्यों ने अपनी कार्यकारिणी गठित की। धरनास्थल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग से रोहताश ने की ओर सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया। शिक्षा विभाग से मोहित गुलिया प्रधान, रेवेन्यू विभाग से दिनेश कुमार जिला सचिव, पब्लिक हैल्थ से सुरेंद्र सुहाग जिला संयोजक के लिए चुना गया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
*जब तक हमें हमारा हक नही मितला तब तक हम सरकार के साथ अपनी लड़ाई जारी : मोहित गुलिया
इस अवसर प्रधान मोहित गुलिया ने सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई सरकार के साथ जारी रहेगी, जब तक हमें हमारा हक नही मितला तब तक हम सरकार के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम बार-बार सरकार से अपील करते है कि एसोसिएशन की मांगों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने कहा कि पूरी क्लेरिकल एसोसिएशन की ओर से आने वाले चुनाव में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा साथ ही टीम बनाकर पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर प्रत्येक नागरिक को इस बारे जागरूक किया जाएगा।
अब झज्जर क्लेरिकल एसोसिएशन के जिला संयोगक होगें पब्लिक हैल्थ से सुरेंद्र सुहाग :
जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग ने नवनियुक्त जिला प्रधान मोहित गुलिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से विपक्ष को अपना ज्ञापन शौंप चुके है और विपक्ष की ओर से उन्हें आसवाशन दिया है कि वे अगर सत्ता में आते है तो उनकी जायज मांग 35400 को वेतनमान पहली ही कलम से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन का प्रत्येक सदस्य सरकार के लिए कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करता है और बदले में मिलता क्या है, वह अपना गुजारा भी नही कर पाता।
हरियाणा क्लेरिकल एसोसिएशन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सलाहकार कृषि विभाग से अधीक्षक सुरेश सहवाग, सलाहकार बीएण्ड आर से उप अधीक्षक यशपाल, वरिष्ठï सलाहकार रोडवेज से आनंद, सलाहकार शिक्षा विभाग से सत्यदेव राठी सहित जिला प्रधान शिक्षा विभाग से मोहित गुलिया, रेवेन्यू विभाग से जिला सचिव दिनेश कुमार, पब्लिक हैल्थ से जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग, सिंचाई विभाग से जिला खंजाची धमेंद्र ढाका, उप जिला प्रधान रेखा, मीडिया प्रभारी पब्लिक रिलेशन विभाग से लिपिक सतीश कुमार को जिम्मेवारी सौंपी गई।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रेवेन्यू से गणेश कुमार, पब्लिक हैल्थ से उप अधीक्षक हरिश, जितेंद्र कुमार, रोडवेज से योगेंद्र, शिक्षा विभाग से कप्तान सिंह, विकास, पवन, सुदेश, ओमबीर, सतबीर गुलिया, सतबीर, विष्णु, जयपाल, योगपाल, रेवेन्यू से पुरूषोत्तम, कल्याण विभाग बुधसिंह, माछरौली डाईट से जया यादव सहित सभी जिला झज्जर की एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।