झज्जर में 5 एकड़ भूमि पर ‘लाडो की बगिया’ ऑक्सीवन का वर्चुअल शुभारंभ :
-बेटियों को कोख में मत मारो, क्या पता कोख में बेटी नहीं, मेडल पल रहा हो : मुख्यमंत्री
– वीसी के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिला, बेटी व धापा ताई से किया संवाद
झज्जर, 11 अगस्त जयपाल लाम्बा
प्रदेशभर में लगाए जा रहे ऑक्सीवन की श्रृंखला में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर झज्जर जिला के गांव खानपुर खुर्द में 5 एकड़ भूमि पर ‘लाडो की बगिया’ ऑक्सीवन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर करीब 500 बेटियों व महिलाओं ने 500 पौधे लगाए, जिनकी देखभाल करने का कार्य भी वे स्वयं करेंगी।
मुख्यमंत्री ने तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि तीज का पर्व हरियाली और खुशहाली लेकर आता है। उन्होंने तीज के अवसर पर बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बेटियों को कोख में मत मारो, क्या पता कोख में बेटी नही, मेडल पल रहा हो। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे ‘प्राण वायु देवता’ हैं । राज्य में इस समय करीब 7 प्रतिशत क्षेत्र पर पेड़ लगे हैं, जिनको बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मानूसन सीजन के दौरान राज्य में 3 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में पेड़ों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 75 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों की पैंशन का प्रावधान किया है, इनकी देखभाल करने वालों को सरकार द्वारा 2500 रुपए प्रतिवर्ष देने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही जो किसान अपने खेतों में पेड़ लगाएंगे उन्हें 10 हजार रुपए 3 वर्ष तक दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरूक्षेत्र की 48 कोस की परिक्रमा मार्ग पर 134 गांवों आते हैं, जिस पर हम पंचवटी अर्थात पांच प्रकार के पेड़ लगाएंगे। इनका संरक्षण एवं देखभाल वनमित्रों को सौंपा गया है। सरकार ने पौधों की उपलब्धता संबंधी जानकारी के लिए ‘हरियाणा वन प्रबन्धन सूचना प्रणाली ऐप’ बनाया है। इस पर विभिन्न प्रकार के पौधों के मिलने के स्थानों की जानकारी प्राप्त होगी। इसके साथ ही हमने राज्य में 60 हर्बल पार्क बनाए हैं तथा शीघ्र ही अलग-अलग स्थानों पर 4 और बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोरनी क्षेत्र में करीब 5000 एकड़ भूमि पर औषधीय वन विकसित किया जा रहा है। गुरूग्राम व रेवाड़ी में फूलों की खेती की जा रही है तथा मुरथल में 116 एकड़ व यमुनानगर में 11 एकड़ भूमि पर फूलों की पैदावार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला और करनाल की धरती से शुरू किए गए ऑक्सीवन की संकल्पना को अब पूरे प्रदेश में अपनाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी, नौजवान, स्वयं सेवी संस्थाएं तथा सामाजिक संस्थाएं बढचढ़ कर भाग ले रही हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में पेड़ व पौधे को सृजन का प्रतीक माना है तथा वे पूजनीय है। ये स्वभाव से ही विन्रम एवं फलदायी होते हैं, इसलिए उन्हें यदि कोई पत्थर भी मारता है तो वह सामने वाले पर फल गिराते हैं ।
मुख्यमंत्री ने झज्जर जिला के गांव खानपुर खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में विडियो कांफ्रेंस से राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लडायन की छात्रा हेमा व अंतिम, धापा ताई सुनीता देवी व स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्या एवं आदर्श महिला खंड संगठन की प्रधान राजेश देवी तथा ट्री मैन देवेंद्र सूरा से सीधा संवाद भी किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। झज्जर प्रशासन की ओर से एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को तुलसी का पौधा व स्मृति चिह्नï भेंट किया। एसडीएम झज्जर शिखा ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
लाडो की बगिया एक नया विचार : वन मंत्री
वन एवं शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने भी तीज उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाडो की बगिया एक नया विचार है, जोकि एक सराहनीय कार्य है। आज इस पर्व पर प्रदेश सरकार लाडो की बगिया को बेटियों और पर्यावरण प्रेमियों को समर्पित करती है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी एवं निजी भूमि पर ऑक्सीवन विकसित किए जा रहे हैं तथा सिंचाई की भूम को भी आमजन के सहयोग से हरा-भरा करने का प्रयास है।
इस मौके पर झज्जर के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की प्रेरणा से झज्जर जिले ने 9 आक्सीवन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और सरकार के वनक्षेत्र बढाऩे के सपने को साकार किया जाएगा ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल व बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार, डीआईपीआरओ राजन शर्मा उपस्थित रहे तथा रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा.अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की बेटियां एवं गणमान्य लोग वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
————–
लाडो की बगिया ऑक्सीवन का हुआ आगाज : बेटियों के स्वावलंबन के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश :
– डीसी श्याम लाल पूनिया ने खानपुर खुर्द में लाडो की बगिया का अवलोकन करते हुए किया पौधरोपण
– खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ वातावरण व लिंगानुपात सुधार के लिए किया आमजन को प्रेरित
झज्जर, 11 अगस्त
आजादी अमृत महोत्सव व हरियाली तीज पर्व के पावन अवसर पर झज्जर जिला के गांव खानपुर खुर्द में लाडो की बगिया ऑक्सीवन का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा वन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल तथा रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा.अरविंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान झज्जर डीसी श्याम लाल पूनिया ने मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्टï जनों का इस पुनीत अभियान में मार्गदर्शन करने पर उनका आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन की सार्थक मुहिम से जुडक़र एपीसीपीएल के सीईओ असित दत्ता व ट्रीमैन देवेंद्र सूरा द्वारा सामाजिक सरोकार के साथ हर पहलू पर सहयोगी बनने का विश्वास दिलाया।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि दूषित वातावरण की शुद्धता व लिंगानुपात सुधार के दृष्टिïकोण से झज्जर जिला के खानपुर खुर्द गांव में लाडो की बगिया नामकरण रखते हुए ऑक्सीवन विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडो की बगिया में बुधवार की सुबह एक साथ 500 से अधिक बेटियों व महिलाओं ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गांव में आयोजित कार्यक्रम में बेटियों व पर्यावरण को समर्पित लाडो की बगिया को हरा भरा बनाने की मुहिम का आगाज हुआ और डीसी ने रिबन काटकर विधिवत रूप से पौधरोपण प्रक्रिया की शुरूआत ऑक्सीवन में की।
बेटी हिताश्री पूनिया के साथ पौधरोपण कार्यक्रम किया शुरू :
लाडो की बगिया ऑक्सीवन में बुधवार की सुबह गांव खानपुर खुर्द क्षेत्र की बेटियों व महिलाओं ने एक के बाद एक पौधरोपण का सिलसिला शुरू किया और देखते ही देखते हर पौधे के साथ बेटी व महिला ने अपने नाम की पट्टिïका पर हस्ताक्षर करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डीसी श्याम लाल पूनिया ने लाडो की बगिया ऑक्सीवन में अपनी बेटी हिताश्री पूनिया व धर्मपत्नी डा.सीमा पूनिया के साथ पौधे रोपित करते हुए उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए लिंगानुपात में सुधार में भी उल्लेखनीय भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। करीब पांच एकड़ भूमि में विकसित किए जा रहे ऑक्सीवन का अवलोकन करते हुए डीसी पूनिया ने बेटियों व महिलाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि जिस प्रकार वे पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बन रही हैं ठीक उसी प्रकार सामाजिक दायित्व निभाते हुए लिंगानुपात सुधार में भी निरंतर प्रयासरत रहेंगी तो निश्चित तौर पर एनसीआर क्षेत्र में शामिल झज्जर जिला बेटियों के स्वालंबन को प्रदर्शित करने के साथ ही शुद्ध वातावरण की परिकल्पना को साकार करने में अग्रणी रहेगा। डीसी ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत झज्जर जिला में विकसित किए जा रहे करीब 65 एकड़ क्षेत्र में हरियाली की तैयारी शुरू की गई है और मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार पूरे झज्जर जिला में पर्यावरण की अलख प्रभावी रूप से जगाई जा रही है।
खेल गतिविधियों का हुआ आयोजन :
गांव खानपुर खुर्द में लाडो की बगिया ऑक्सीवन के शुभारंभ अवसर पर खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। डीसी श्याम लाल पूनिया ने गांव के खेल मैदान में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों व महिलाओं द्वारा रस्साकशी, मटका दौड़, कबड्डïी खेल में भागीदारी निभाई। मैत्रीपूर्ण मैच में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पर्यावरण के प्रति सभी ने मिलकर पूर्ण रूप से संरक्षण की जिम्मेवारी निभाने का संकल्प लिया। साथ ही बेटियों व महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम में सशक्त नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए स्वालंबिता का प्रदर्शन किया। डीसी ने लाडो की बगिया में हस्ताक्षर अभियान के तहत बेटियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए हस्ताक्षर भी किए।
विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जैलपुरिया व हास्य कवि मास्टर महेंद्र की प्रस्तुति रही सराहनीय :
गांव में आयोजित उद्घाटन समारोह के अवसर पर विख्यात मिमिक्री आर्टिस्ट प्रदीप जैलपुरिया व हास्य कवि मास्टर महेंद्र ने सांस्कृतिक विधा की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित जनसमूह को खूब गुदगुदाया। झज्जर जहांआरा बाग स्टेडियम की जिमनास्टिक खिलाडिय़ों द्वारा हरियाली तीज सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम का संदेश देती समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। गांव बहू के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा भी हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए समारोह में आजादी के अमृत महोत्सव सहित तीज पर्व की छंटा बिखेरी। शिक्षक नरेश जांगड़ा ने भी सामाजिक जागरूकता का संदेश देते लोक गीत को सुनाया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी :
लाडो की बगिया ऑक्सीवन के शुभारंभ अवसर पर आयोजन स्थल परिसर में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। डीसी श्याम लाल पूनिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। सीईओ जिला परिषद त्रिलोकचंद ने बताया कि झज्जर जिला में एचआरएलएम के जिला प्रबंधक योगेश पाराशर की देखरेख में करीब 27 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुडक़र स्वरोजगार की ओर अग्रसर हंै।
शहीदों के परिजनों का किया सम्मान :
आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर डीसी श्याम लाल पूनिया ने गांव खानपुर खुर्द क्षेत्र के शहीद कैप्टन नरेंद्र, शहीद दशरथ व शहीद रामकिशन के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज हम आजादी अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इस महोत्सव के आयोजन का आधार हमारे देश के रणबांकुरे हैं। उन्होंने वीर शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए युवा शक्ति को देशभक्ति से सराबोर हो सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढऩे की सीख दी।
यह रहे मौजूद :
लाडो की बगिया ऑक्सीवन के शुभारंभ अवसर पर डीसी श्याम लाल पूनिया की धर्मपत्नी डा.सुमन पूनिया, एडीसी जगनिवास, एपीसीपीएल के सीईओ असित दत्ता, सीईओ जिला परिषद त्रिलोकचंद्र, एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम रेणुका नांदल, सीएमजीजीए तान्या, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीईओ ब्रह्मïप्रकाश राणा, डीईईओ दिलजीत सिंह, डीआईओ अमित बंसल, डीआरओ बस्ती राम, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन संजीव शर्मा, पीओ आईसीडीएस नीना खत्री, डीएसओ ललिता मलिक, बीडीपीओ रामकरण शर्मा, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, नगरपरिषद झज्जर के ईओ अरूण नांदल, एचआरएलएम के जिला प्रबंधक योगेश पाराशर सहित क्षेत्र के गांव बहू निवासी वयोवृद्ध महताब सिंह, उदय सिंह खानपुर, छोटा देवी, उर्मिला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =