Live हरियाणा न्यूज
एक नजर
3 जनवरी, 2022 सोमवार
चंडीगढ़-हरियाणा में 577 नए कोरोना संक्रमित:पुलिस ने नई गाइडलाइन के मद्देनजर की सख्ती, चंडीगढ़ में सुखना लेक अब रविवार को रहेगी बंद
चंडीगढ़- सरकार का फैसला: हरियाणा में अब विश्वविद्यालयों में नहीं लगेंगी कक्षाएं, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
चंडीगढ़- चाइल्ड वैक्सीनेशन के लिए तैयार हरियाणा:15 से 18 साल के किशोरों को आज से लगाई जाएगी वैक्सीन; मंत्री विज बोले- अभी पर्याप्त स्टॉक है
चंडीगढ़- हरियाणा में कोरोना का बढ़ता खतरा:CM ने ली उपायुक्तों की समीक्षा बैठक, आदेश- कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराएं और सतर्क रहें
कैथल: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर 8 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैथल की अनाज मंडी में होने वाली हरियाणा प्रगति रैली को स्थगित कर दिया गया
चरखी दादरी: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- अन्नदाता ने अपने अधिकारों व हकों की लड़ाई जीती, किसानों के हित मेरे लिए सर्वोपरि
झज्जर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ रविवार को पोर्ट ब्लेयर सेल्यूलर जेल (काला पानी) और वाइपर द्वीप की बलिदानी भूमि की पवित्र मिट्टी लेकर झज्जर पहुंचे
चंडीगढ़: एक क्लिक पर पाएं सरकारी सेवाओं की जानकारी व सुविधाएं, प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया हुआ
कुरुक्षेत्र : नव वर्ष 2022 के शुभ अवसर पर जिला इंप्लीमेंट पार्टनर टीम के सदस्यों ने अटल भूजल योजना में लाडवा ब्लॉक से 15 नए गांवों और शाहाबाद ब्लॉक से 17 नए लक्षित गांवों का चयन किया
भिवानी- कोरोना का प्रभाव: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैंपियनशिप स्थगित, 15 से 17 जनवरी तक होनी थी आयोजित
सभी तरह की शैक्षिणिक एवं विविध प्रकार की ख़बरों के लिए हरियाणा ऐजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज ज्वाइन करें
चंडीगढ़: ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट, स्कूल समेत सार्वजनिक जगहों पर लगाई पाबंदी
चरखी दादरी- सर्वखाप महापंचायत: हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग, प्रेम विवाह और कोर्ट मैरिज में परिजनों की सहमति हो जरूरी
चंडीगढ़- मौसम: कड़ाके की ठंड से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा, 5 से 7 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना
भिवानी- खनन हादसा: पांच हुई मृतकों की संख्या, माइनिंग कंपनी ने की परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा
चंडीगढ़: किरायेदार तय नहीं कर सकता कि मालिक को अपने मकान की जरूरत है या नहीं, हाई कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी
हिसार-बिजली बिल वसूलने के लिए मेगा अभियान:बिजली निगम ने दिसंबर में 8700 उपभाेक्ताओं से वसूली 6.20 कराेड़ रुपए की डिफाल्ट राशि
सोनीपत: 10 जनवरी से होना था शुरू:खेलों पर फिर पड़ा कोरोना का साया, राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप स्थगित
गुरुग्राम: आज से किशोरों में होगी टीकाकरण की शुरुआत, 87 केंद्रों पर लगेगा टीका
फरीदाबाद: आज से किशोरों को भी मिलेगा कोविड सुरक्षा कवच, जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी सुविधा, 47 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
