झज्जर पुलिस में तैनात पांच पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत।

झज्जर  30 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस विभाग में कार्यरत पाँच पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने पर पुलिस कार्यालय झज्जर में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त गुलाब सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने सेवानिवृत कर्मचारी उप निरीक्षक मोहनलाल को मान सम्मान कि प्रतिक पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया। आपको बता दे की मोहनलाल ने करीब 12 साल तक सीनियर सिटीजन सेल में तैनात रहे हैं जिस दौरान उन्होंने समाज सेवा करते हुए उन बूढ़े मां बाप को न्याय दिलवाया है जिनको उनके बच्चों के द्वारा उनकी जमीन जायदाद को अपने नाम करवा कर उनको घर से निकाल दिया था। उन्होंने ऐसे बुजुर्गों को घर में उचित स्थान व सम्मान दिलवाने का कार्य किया। और आज की नई पीढ़ी को भी अपने माता-पिता की सेवा करने के संबंध में समय-समय पर समाज में जाकर समझाया। जिनके सेवा निर्मित होने के दौरान पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने कहां की आपने अपने जीवन का कीमती समय पुलिस विभाग में रहते हुए आमजन की सेवा में समर्पित किया है जिसके लिए पुलिस विभाग आपका सदैव गणी रहेगा। पुलिस विभाग में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।सेवानिवृत होने पर आप अपने आप को रिटायरमेंट ना समझे बल्कि खुद को सामाजिक सेवाओं में लिप्त रखें और आमजन को पुलिस विभाग की कार्य शैली से अवगत कराकर आमजन को लाभान्वित करें व अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें। इस दौरान पुलिस अधिकारियों सहित सभी शाखाओं के कर्मचारी मौजूद रहे।