अवैध शराब के साथ अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी काबु, अवैध शराब अंग्रेजी शराब की 24 बोतल, देसी शराब की 72 बोतल ,3पव्वे व 24 बीयर बरामद
झज्जर 30 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों कि पालना करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर अपना शिकंजा कसते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थान से तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ काबू किया है।
सीआईए बेरी की एक टीम थाना दुजाना के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मारुती रिट्ज गाड़ी में अवैध शराब लेकर रोहतक से झज्जर की तरफ आ रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए बेरी में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की पुलिस टीम ने रोहतक से झज्जर रोड गांव चमनपुरा में जोहड़ के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मारुति की रिट्ज गाड़ी पर विशेष निगरानी की गई। कुछ समय के पश्चात रोहतक की तरफ से एक गाड़ी आई हुई दिखाई दी जिसको पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर रुकवा कर चेक किया गया तो उसमें अवैध शराब अंग्रेजी शराब की 24 बोतल, देसी शराब की 49 बोतल व 3 पव्वे व 24 बोतल बीयर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान घनश्याम निवासी मांगावास जिला झज्जर के तौर पर की गई।
वही थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छुछकवास में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए चौकी के एरिया से अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी से अवैध देसी शराब की 12 बोतल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान टिंकू निवासी छुछकवास जिला झज्जर के तौर पर की गई।
वहीं थाना सदर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विश्व प्रकाश की पुलिस टीम ने भदानी छुड़ानी रोड पर ओबीसी भट्ठा के एरिया से एक आरोपी को अवैध शराब देशी की 11 बोतल के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवेश निवासी भदानी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थाना में मामला दर्ज किया गया।