1.  झज्जर पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने अंतरराज्य नेटवर्क कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

10 लाख के करीब नगदी,भारी मात्रा में मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन, एटीएम कार्ड पैन कार्ड सिम कार्ड व आधार कार्ड फर्जी, लैपटॉप आईपैड, स्कैनर सहित 28 तरह के उपकरण बरामद

झज्जर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए रविवार को एसीपी ऑफिस महिला थाना में पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व व पुलिस उपायुक्त लोकेश कुमार के मार्गदर्शन में साइबर थाना झज्जर प्रबंधक अजय मलिक कि देखरेख में साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने आरजिया राजस्थान में एक शिकायत के आधार पर दबिश दी तो पुलिस को वहां साइबर फ्रॉड में उपयोग होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। उन्होंने बताया कि जितेंद्र निवासी पालिका कॉलोनी बहादुरगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके साथ टॉस्क के नाम पर 21लाख 90 हजार 331 की धोखाधड़ी हुई है। जिस शिकायत पर साइबर थाना झज्जर मे तैनात सहायक उप निरीक्षक सविता और उसकी पुलिस टीम ने शनिवार को बहादुरगढ़ निवासी व्यक्ति के साथ हुए साइबर फ्रॉड के मामले में लोकेशन ट्रेस करते हुए आरजिया राजस्थान जाकिर नाम के व्यक्ति के मकान पर पहुंची तो वहां पर वह नहीं मिला लेकिन मौके पर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियां बरामद हुई।जो इस प्रकार से हैं। कुल 9,97,000/- रुपये,स्मार्ट मोबाईल फोन 27, कीपेड मोबाईल फोन तीन,एक करंसी काउन्टीग मशीन,एक CCTV कैमरा, मोहर 27 अलग अलग विभागो की,एक POS मशीन, एक हार्ड ड्राईव SEAGATE Vidio 3.5 HDD,कुल 68 ATM कार्ड,कुल 37 पैन कार्ड, कुल 27 आधार कार्ड, कुल 7 ड्राईविग लाईसैन्स,कुल 13 वाटर आई. डी कार्ड, कुल । गैमिग सिस्टम मशीन,कुल 96 फोनपे स्कैनर,कुल 17 सीडी कम्प्यूटर,कुल 30 फोनपे स्कैनर स्पीकर, कुल दो लेपटोप मार्का ASUS,17. कुल एक टैब OPPO, कुल चार पासपोर्ट,कुल 65 बैक की चैक बुक,कुल 60 बैक पास बुक, कुल 56 मोबाईल सिम,कुल 7 पहचान पत्र, कुल एक राउटर, कुल एक वाई फाई सिम,कुल दो वाकी टाकी सैट ,कुल 7 पैन ड्राईव,कुल एक हिटची एटीएम डेबिट कार्ड आदि सामान बरामद हुआ। इस कार्रवाई पर एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने साइबर थाना झज्जर की पूरी पुलिस टीम कि काफी सराहना की और उन्होंने कहा कि जल्दी उपरोक्त मामले के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से आपके पास कोई मैसेज या कॉल आती है कि आपको ग्रुप मेंबर बनाया जाएगा, आपको ज्यादा पैसे दिए जाएंगे, कई बार बैंक अधिकारी बनकर आपसे जानकारी ली जाती है, इस तरह से साइबर ठग तरह-तरह के लुभावने ऑफर देकर आपको अपनी और आकर्षित करते हैं ज्यादा पैसे कमाने की उत्सुकता आपके मन में भरते हैं और मौका मिलते ही आपको साइबर ठगी का शिकार बना लेते हैं। इसलिए ऐसे फोन कॉल या वेबसाइट से बचें, साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये। आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है।

विधानसभा चुनाव के मध्यनजर झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च लगातार जारी

पैरामिलिट्री फोर्स की 11 कंपनियां झज्जर में पहुंच चुकी हैं,

साल्हावास

हरियाणा विधानसभा चुनाव को पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता व निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है उन्होंने बताया कि 11पैरामिलिट्री की कंपनियां पहुंच चुकी है।उन्होंने बताया कि जिला पुलिस तथा पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा रविवार को नौगांवा, सासरोली, खानपुर, झाड़ली,बहु, झासंवा व मातनहेल आदी में फ्लैग मार्च कर आम जन को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाने का विश्वास दिलाया गया है पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के सभी अधिकारी तथा थाना प्रभारी की बैठक लेकर चुनाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने बताया कि पैरामिलिट्री व स्थानीय पुलिस द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके पूरी चौकसी बरती जा रही है और संदिग्ध वाहनों व लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिला पुलिस के सभी थाना प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं मादक पदार्थ तथा शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में और अधिक तेजी लाई जाए तथा विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धड़कन योजनाबद्ध तरीके से की जाए।

मकान से नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबु

बहादुरगढ़

गांव नुना माजरा के मकान से नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो आरोपी को थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि सोहन निवासी मध्य प्रदेश हाल किराएदार नुना माजरा झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि हम गांव नूना माजरा में किराए के मकान में रहते हैं। मैं और मेरी पत्नी सुबह कम पर चले गए थे जब हम दोपहर में खाना खाने के लिए आए तो हमारे मकान का ताला खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो हमारी अलमारी का सामान बिखरा हुआ पड़ा था और घर में नगदी व मोबाइल फोन नहीं मिला। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर व अनिल निवासी बुपनिया के तौर पर की गई। आरोपियों से चुराया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा पहले भी गांव नुना माजरा में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से वारदात में प्रयोग गाड़ी व कुल्हाड़ी बरामद

बहादुरगढ़

थाना आशोदा की पुलिस टीम ने व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सुमित निवासी माण्डोठी ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं पहलवान अखाड़ा जाखौदा में रहता हूं। आज मैं अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से सोनीपत अकादमी के लिए चला था जब मैं केएमपी टोल से करीब दो-तीन किलोमीटर ही चला था कि पीछे से एक कार ने मेरी मोटरसाइकिल को जोर से टक्कर मारी,मैं और मेरा दोस्त रोड पर गिर गई। जो थोड़ी ही दूर पर जाकर उपरोक्त गाड़ी रुक गई उस गाड़ी से हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए मेरे ही गांव का साहिल मेरे पास आया और मेरे सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया मैं पीछे हट गया और कुल्हाड़ी मेरी छाती में लगी इस दौरान साहिल ने मेरे ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार किये जो मैं वहां से बचकर पैदल ही भाग गया। इसके बाद में राहगीर की मदद से किसान चौक पर पहुंचा जहां से मुझे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना मे तैनात सहायक उप निरीक्षक रजनेश की पुलिस टीम ने उपरोक्त आरोपी साहिल निवासी मांडोठी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी व कुल्हाड़ी बरामद की गई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च व सर्च अभियान लगातार जारी

ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष रूप से गठित 54 रेडिंग पार्टियों ने की विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी

बहादुरगढ़

सोमवार की अलसुबह से शाम तक ऑपरेशन आक्रमण के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर के अनेक स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई के साथ-साथ बहादुरगढ़ शहर में पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकल गया। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा ऑप्रेशन आक्रमण के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिला झज्जर की 54 टीमों द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार जिला में ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी, स्पेशल स्टॉफ व एंटी नारकोटिक सैल की विशेष छापामार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की विशेष टीमों में शामिल 224 जवानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस की विशेष टीमों द्वारा सर्च अभियान के दौरान जिला के अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछितों आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और पीओ/ बेल जंपर व अन्य मामलों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन ना करने व नियमों का उल्लंघन करने पर 29 वाहनों के चालान भी किए गए। इसके साथ-साथ विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अपना शिकंजा कसने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस द्वारा थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक सदानंद की मौजूदगी में गांव साखौल, सराय औरंगाबाद, सेक्टर 2 सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को बिना किसी डर के अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निरीक्षक
सदानंन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कहीं पर भी किसी प्रकार का नशीला पदार्थ की खरीद फिरौत की जानकारी मिलती है तो आप उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे आपके द्वारा दी गई जानकारी हमारे लिए बहुत उपयोगी है। आपके सहयोग से ही हम नशे पर लगाम लगा सकते हैं। आपके द्वारा दी गई जानकारी को गुप्त रखा जाएगा और आपके द्वारा दी गई जानकारी पर तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी अनिल कुमार के नेतृत्व में बेरी क्षेत्र में पैरामिलिट्री व स्थानीय पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

जिला भर में अलग-अलग स्थानों पर 52 नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर रखी जा रही नजर :-एसीपी अनिल कुमार

बेरी

पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्ध किस्म के व्यक्तियो व अपराधियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। झज्जर पुलिस द्वारा योजना बनाकर ऑपरेशन आक्रमण के तहत सर्च अभियान चलाया जा रहा है वहीं नाको पर तैनात जवानों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। जिसमें झज्जर पुलिस को काफी सफलता भी मिली है। इसी क्रम में मंगलवार को एसीपी बेरी अनिल कुमार के नेतृत्व में बेरी क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया यह फ्लैग मार्च पुराना बस स्टैंड बेरी से होते हुए शिव चौक, मैन बाजार, माता मंदिर, भागलपुरी चौक, भागलपुरी, वजीरपुर, बाघपुर, दुजाना मोड, दुबलधन व माजरा होते हुए वापिस थाना बेरी में समाप्त हुआ। इस दौरान एसीपी अनिल कुमार ने आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच करवाई और उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के दौरान किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला भर में जगह-जगह पर 52 नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों के साथ-साथ उनके कागजों की भी जांच की जा रही है ताकि कोई असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान माहौल को खराब ना कर सके, संदिग्ध वाहनों को साइड में खड़ा करवा कर उनकी अंदर से पूरी जांच की जा रही है ताकि किसी प्रकार का हथियार या मादक पदार्थ हो तो उसे पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना व असमाधिक तत्वों पर रोक लगाना है। ताकि आमजन भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

सीएम फ्लाइंग बनकर दुकान से नगदी व दवाइयां उठा कर ले जाने के मामले में एक महिला काबू

साल्हावास

गांव बहू बस स्टैंड पर बने मेडिकल स्टोर से सीएम फ्लाइंग बनकर दवाइयां और नगदी ले जाने के मामले में चौकी की पुलिस टीम ने एक महिला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी झाड़ली उप निरीक्षक संयम ने बताया कि मनोज मेडिकल स्टोर बहू बस स्टैंड से 12 अगस्त को नकली सीएम फ्लाइंग द्वारा दुकान में घुसकर नगदी व दवाइयां ले जाने के मामले में थाना साल्हावास में अपराधिक मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले पर पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार द्वारा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक महिला को जो किसी अन्य मामले में भिवानी जेल में बंद हैं को प्रोडक्शन वारंट लगाकर अदालत झज्जर में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस हिरासत पर लिया गया। पुलिस हिरासत के पश्चात महिला आरोपी को अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दुल्हेडा निवासी एक लडके पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में तीन आरोपी काबू

बादली

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा तीन आरोपियों को अपने ही गांव के एक लड़के पर जानलेवा हमला करने के मामले में काबु करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि जोगिंद्र निवासी दुल्हेडा ने शिकायत देते हुए बताया कि 9 सितंबर 2024 को मैं और मेरे ही गांव का मेरा दोस्त संदीप हमारे गांव के खेतों में बहादुरगढ़ रोड पर बने एक होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। उस होटल में पहले से ही मेरे गांव के नरेंद्र, दीपक व महेश खाना खा रहे थे जो कुछ दिन पहले मेरे दोस्त संदीप व नरेंद्र की आपस में किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई थी इसी बात की रंजिश को मन में रखते हुए उन तीनों ने हमारे साथ लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया और नरेंद्र ने संदीप के ऊपर फायर कर दिया जो गोली संदीप को लगी इसके बाद तीनों आरोपी हमें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के तीन आरोपी को काबू किया गया। सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबु किया गया। पकड़े गए आरोपियो की पूछताछ में पहचान दीपक, नरेंद्र व महेश निवासी दुल्हेडा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियो से के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी नरेंद्र को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया वहीं आरोपी दीपक व महेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।