*जिले के राशन डिपुओं पर 8 मार्च तक मिलेगा फरवरी माह का राशनः डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*

*-राशन कार्ड धारक 8 मार्च तक ले सकते हैं फरवरी महीने का राशन*

झज्जर, 2 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि राशन डिपुओं पर फरवरी महीने का राशन 8 मार्च तक वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा बीपीएल व एएवाई कार्ड धारक परिवारों को सुविधा देते हुए फरवरी माह की राशन वितरित करने की तिथि को आगे बढ़ाया जा है जिससे की राशन लेने के पात्र परिवार राशन से वंचित न रहें।
डीसी ने बताया कि जिला के सभी संबंधित अधिकारियों को राशन वितरण की तिथि 8 मार्च तक आगे बढ़ने की सूचना देते हुए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने फरवरी महीने में राशन लेने से वंचित रह गए राशन कार्ड धारकों से आह्वान किया है कि वे अपना बकाया राशन 8 मार्च तक अपने-अपने राशन डिपुओं से प्राप्त कर सकते है।