*जिला में 3 से 5 मार्च तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान*

*बच्चों को पोलियो मुक्त रखने के लिए दवा जरूर पिलाएः डीसी*

झज्जर, 2 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिले में 3 से 5 मार्च तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है।
डीसी ने झज्जर जिले के नागरिकों से अह्वान किया कि अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है। सरकार द्वारा देश को पोलियो मुक्त रखने के लिए लगातार पल्स पोलियो अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके तहत तीन दिनों तक जिले में सघन पोलियो अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत विभिन्न टीमों का गठन किया गया जो निर्धारित स्थानों पर पोलियो की दवाई पिलाएंगी। इसके अलावा डोर टू डोर जाकर भी पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी जिससे की कोई भी बच्चा दवाई पीने से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबका दायित्व बनता है कि न केवल अपने सम्पर्क में आने वाले पात्र बच्चों को बल्कि अन्य पात्र बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर दवा पिलाएं। पोलियो की दवाई पिलाने से बच्चों में पोलियो बिमारी से लड़ने की ताकत बढ़ती है तथा बच्चें पोलियो से अपंग होने से बच जाते हैं। हर खुराक पोलियो से बचाव के लिए जरूरी है। सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह ने माता-पिताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पोलियो बूथ पर जरूर पिलवाएं ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।