इनवर्टर व बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, चुराई गई इनवर्टर व बैटरी बरामद
बेरी 24 फरवरी :लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छुछकवास के एरिया से इनवर्टर व बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी छुछकवास सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि रामकिशन निवासी ग्वालीसन ने शिकायत देते हुए बताए कि 21/ 22 फरवरी 2024 की रात को उसके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चोरी हो गई है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ चोरी का आपराधिक मामला थाना बेरी में दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इशविंद्र निवासी खेड़ी होशदारपुर व नरेश निवासी कोयलपुर के तौर पर की गई प्राथमिक पुछताछ में आरोपियों ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी व चुराई गई इनवर्टर, बैटरी बरामद की गई। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।
जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में एक वांछित आरोपी काबू
झज्जर 24 फरवरी :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बादली उप निरीक्षक रमेशचंद्र ने बताया कि हरेंद्र निवासी गुभाना ने शिकायत देते हुए बताया कि वह और उसका दोस्त मोनू अपनी गाड़ी में अपने मकान के सामने बैठे हुए थे। तभी गांव का ही अशोक पहलवान अपने साथियो के साथ आये और उनमें से मोहित ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्टल से जान से मारने की नीयत से उसपर फायर कर दिया। जिसमे वह बाल बाल बच गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में अपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को काबू किया गया। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान मोहित उर्फ हुटर निवासी गुभाना के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने का आरोपी काबू
झज्जर 24 फरवरी :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने पर गहनता से कार्रवाई करते हुए काबू किया है। थाना शहर झज्जर की गिरफ्त में आए आरोपी के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके भय का माहौल पैदा करने की कोशिश करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध में अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा किए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को काबु किया है। उन्होंने बताया कि साइबर शाखा झज्जर की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 23 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन व अपराधियों से संबंधित पोस्ट डाली हुई मिली। इस इंस्टाग्राम अकाउंट के उपयोगकर्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त करके उसके खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पीयूष निवासी गांधीनगर गुरुग्राम के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
: मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़
नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया है। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना आसौदा के एरिया से काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक पूर्ण सिंह ने बताया कि एंटीनाकोटिक सेल की एक टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि मनोज उर्फ मोनू निवासी रोहद जिला झज्जर मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह वॉटर टैंक सप्लाई रोड रोहद नजदीक सरकारी स्कूल के पास बेचने की फिराक में घूम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर एंटीनारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा थाना के एरिया से मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 260 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। पकडे गया आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।