जनता भाजपा और जजपा उम्मीदवारों को गांव में घुसने से रोकने की बजाय वोट की चोट से इनके कर्मों का हिसाब करे – दीपेन्द्र हुड्डा

• बीजेपी के 60 प्रतिशत लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस की पृष्ठभूमि के, ऐसे में बीजेपी नेताओं का ये कहना कि कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे बेहद हास्यास्पद – दीपेन्द्र हुड्डा
• प्रदेश में अवैध वसूली, फायरिंग, हत्या का जमाना एक बार फिर लौट आया – दीपेन्द्र हुड्डा
• रिकार्ड महंगाई, बेरोजगारी, चौपट कानून-व्यवस्था से आम लोगों और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना – दीपेन्द्र हुड्डा
• बीजेपी नेताओं की भाषा में कटुता और झूठ से स्पष्ट है कि पहले चरण के मतदान के बाद उन्हें भारी निराशा हाथ लगी – दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 25 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा  सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज बेरी हलके में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील करी कि जनता भाजपा और जजपा उम्मीदवारों को गांव में घुसने से रोकने की बजाय वोट की चोट से इनके कर्मों का हिसाब करे। 10 साल में किसान मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, पंच-सरपंच, ग्रामीण चौकीदायर, महिलाएं, नौजवान, आशा वर्कर, खिलाड़ी समेत हर वर्ग इस सरकार से परेशान रहा है। सरकार में बैठे लोग अगर ये सोचते हैं कि हरियाणा की भोली-भाली जनता 10 साल में उनके द्वारा किये अत्याचारों को भूल जाएगी तो ये उनकी गलतफहमी है। प्रदेश की त्रस्त जनता बेसब्री से 25 मई का इंतजार कर रही है और चुनाव के दिन चुन-चुनकर इनके अत्याचारों का हिसाब करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 60 प्रतिशत लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस की पृष्ठभूमि के हैं। ऐसे में बीजेपी नेताओं का ये कहना कि कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे बेहद हास्यास्पद है। सच्चाई तो ये है कि उम्मीदवार तो बीजेपी को नहीं मिल रहे हैं। इस दौरान विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान मौजूद रहे।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में रिकार्ड महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था चौपट होने के चलते आम लोगों और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है। आर्थिक मंदी से व्यापारी, दुकानदार इस सरकार से दुखी हैं। प्रदेश में अवैध वसूली, फायरिंग का जमाना एक बार फिर लौट आया है। व्यापारी अब गनमैन के साये में काम करने को मजबूर हैं। 2004 से पहले चौटाला राज में जेलों से फिरौती के फोन आते थे अब बीजेपी राज में जेलों से और विदेशों से भी फिरौतीयों के फोन आ रहे हैं। नये-नये गैंग, माफिया, अंडरएज शूटर पैदा हो गए हैं। दस साल के शासनकाल में भाजपा ने हरियाणा को अपराध व बेरोजगारी को केन्द्र बना दिया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने भरोसा दिया कि कांग्रेस सरकार आने पर इस जंगलराज से पहले की तरह छुटकारा दिलाएंगे।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा बीजेपी सांसद शायद देश के पहले ऐसे सांसद होंगे जो 5 साल में क्षेत्र में एक धन्यवादी दौरा करने तक नहीं आये। 5 साल में न कोई काम किये न क्षेत्र के लोगों की कोई सुध ली। हम 5 साल से मैदान में हैं, बीजेपी उम्मीदवार 5 साल बाद वोट के समय अब आये हैं। इसी बात की टीस लोगों के मन में है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी नेताओं की भाषा में जो कटुता और झूठ दिखाई दे रहा है। उससे स्पष्ट है कि बीजेपी नेताओं को पहले चरण के मतदान के बाद भारी निराशा हाथ लगी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय रोहतक लोकसभा क्षेत्र हो या रोहतक शहर, विकास के मानचित्र पर विकसित रोहतक के रूप में जाना जाने लगा। आज विकास के मानचित्र से ये पूरा इलाका उतर गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में किये गए दर्जनों विकास कार्यों को बताते हुए सीधा सवाल किया कि भाजपा सरकार और भाजपा सांसद बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इलाके के विकास के लिए क्या किया। आने वाले कार्यकाल के लिए अपना लक्ष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से लगा रोहतक लोकसभा क्षेत्र गुड़गांव, नोएडा की तर्ज पर आगे जाए और आने वाली पीढ़ी को यही स्वर्णिम भविष्य दे सकें इस दिशा में वो काम करेंगे और पिछली बार जब का मिला था तो इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने खूब काम किया था, जो आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव केवल एक सांसद चुनने का नहीं है बल्कि हरियाणा की राजनीति को दिशा देने वाला साबित होगा।