चुनाव संबंधित जानकारी प्राप्त करने में कारगर साबित हो रहा 1950 टोल फ्री नंबर
– 1950 टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्रवाई
– चुनाव से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए डायल करें 1950 टोल फ्री नंबर
झज्जर, 16 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा 
  जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 जारी कर दिया गया है। लघु सचिवालय में टोल फ्री नंबर के लिए विशेष तौर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर मतदाता सूची, मतदान केंद्र संबंधित जानकारी प्राप्त करने के अलावा चुनाव से संबंधित सुझाव व शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 1950 टोल फ्री नंबर पर आने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया जा रहा है। इसके अलावा जो कॉल जानकारी प्राप्त करने के लिए आते हैं उन्हें चुनाव से संबंधित सटीक जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आम नागरिकों से अपील करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करें और अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें। अगर किसी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है को कोई भी नागरिक 1950 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके सूचना प्राप्त कर सकता है।