*चुनाव का पर्व- प्रदेश का गर्व*
*पोलिंग पाार्टियों का निष्पक्ष होने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखाई देना भी जरूरी: कैप्टन शक्ति सिंह*
*मतदान प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही न बरतें पोलिंग पार्टियां : जिला निर्वाचन अधिकारी*
– *मतदान करवाने के लिए रवाना होने से पहले अपने बूथ का जरूरी सामान अच्छी तरह देखकर लेना जरूरी*
*झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज परिसर में पोलिंग पार्टियों की दूसरे चरण की रिहर्सल में जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने दिए जरूरी निर्देश*
*झज्जर, 21 सितंबर।*

लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टियों का निष्पक्ष होने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखाई देना भी जरूरी है। पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी पोलिंग पार्टियां भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरतें। उन्होंने कहा कि मतदान करवाने के लिए रवाना होने से पहले अपने बूथ के हिसाब से ईवीएम के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान अच्छी तरह चेक करके साथ लेकर जाएं। जरा सी असावधानी बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। सभी पोलिंग पार्टियां अपने निजी वाहन बजाय उनके लिए निर्धारित वाहनों में ही सवार होकर जाएंगी। विधानसभा चुनाव का निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी व पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह शनिवार को झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय में पोलिंग पार्टियों के दूसरे चरण के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जरूरी निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर झज्जर और बादली विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुक्तानंद अग्रवाल(आईएएस ) भी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देेते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने की सबसे अधिक जिम्मेदारी पोलिंग पार्टी की होती है। ऐसे में पोलिंग स्टाफ भारतीय निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अच्छी प्रकार से अध्ययन अवश्य करें। किसी विषय को लेकर संशय भी हो तो आपस में बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। डीसी ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता के लिए पोलिंग स्टाफ को मतदान केंद्र पर ऐसा कोई भी आचरण नहीं करना चाहिए जिससे उनकी मतदान की निष्पक्षता पर संदेश पैदा हो। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों का सामान लेकर रवाना होने के बाद सबसे जरूरी कार्य अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर उसको भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को टीम भावना से ही संपन्न करवाया जा सकता है। इसलिए चुनाव कर्मी अपने सैक्टर ऑफिसर, सुरक्षा कर्मी, पोलिंग ऑफिसर आदि से बेहतर समन्वय रखें।
बॉक्स
**प्रशिक्षण शिविर में डीसी ने ये दिए जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश*
-सभी पोलिंग पार्टी अपने निजी वाहन की बजाय उनके लिए निर्धारित वाहनों सेें ही अपने पोलिंग बूथ पर जाएंगी।
– पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले अपने बूथ के हिसाब से ही अपनी ईवीएम, वोटर लिस्ट, ईसीआई की हैंडबुक-पीओ डायरी, फार्म, लिफाफे और अन्य जरूरी सामान अच्छी तरह जांच लें।
– ईवीएम केवल पोलिंग पार्टिर्यों के निर्धारित वाहन, पोलिंग बूथ और स्ट्रांग रूम में ही नजर आनी चाहिए, इसके अलावा और कहीं भी नहीं रखी जा सकती।
– अपने पोलिंग बूथ पर जाते ही सबसे पहले अपने बूथ को अच्छी तरह चैक करें और निर्धारित कमरे में ही पोलिंग बूथ स्थापित करें।
– पोलिंग बूथ वाले कमरे में आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना का कोई चित्र या चुनाव चिन्ह ना हो।
– मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरों से वेबकास्टिंग की जाएगी, ऐसे में मतदान की गोयनीयता भंग नही होनी चाहिए।
– ईवीएम मशीन की बैटरी अवश्य चैक करें, ताकि पता चले कि वह किसी कारणवश डैड तो नही है।
– पोलिंग पार्टियां निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखाई भी दें, इसके लिए अपने सगे संबंधी या अन्य किसी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी तरह के सेवाभाव लेने से दूरी बनाएं।
-पोलिंग बूथ पर स्टाफ सदस्य पोलिंग एजेंट सहित अपनी-अपनी घडिय़ों को मिलान करें ताकि मतदान शुरु व संपन्न करने के दौरान पोलिंग एजेंट के साथ किसी प्रकार का विवाद न बने।
-मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल के प्रति अपने विचार या विचारधारा प्रकट ना करें।
– मॉक पोल, मतदान शुरु व संपन्न निर्धारित समय पर करें।
– एक प्रत्याशी का केवल एक एजेंट ही पोलिंग बूथ के अंदर रह सकता है।
-बूथ के अंदर पोलिंग एजेंट की जेब या पेन पर किसी पार्टी या चुनाव चिन्ह नहीं होना चाहिए।
– चाय या दोपहर का भोजन लेने के दौरान भी मतदान बंद नहीं होना चाहिए, इसके लिए पोलिंग पार्टी में शामिल सदस्य एक साथ भोजन ना करें।
– मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का विवाद ना बनने दें।
बॉक्स
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला की चारों विधानसभाओं बेरी, बहादुरगढ़, झज्जर और बादली में कुल 807 पोलिंग बूथ हैं। सभी विधानसभाओं में पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, रैंप व शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। दिव्यांगजन व 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं की पहचान कर ली गई है और उनके पोलिंग बूथ या मतदान केंद्र पर वोट करने के बारे में भी पूछा जा चुका है, उनकी सुविधा के अनुरूप उनके लिए मतदान की व्यवस्था कर दी जाएगी। पीठासीन अधिकारी व उनकी टीम यह ध्यान रखें कि बूथ पर जाने के बाद किसी निजी भवन में भोजन या विश्राम ना करें। वे अपने बूथ पर ही रहेंगे। बूथ पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा तथा मॉक पोल 5.30 बजे करवाया जाएगा। मॉक पोल के समय यदि पोलिंग एजेंट नहीं आए हैं तो 15 मिनट इंतजार कर सकते हैं। मतदान केंद्र के अंदर कोई वोटर अपनी आईडी को मोबाइल फोन में दिखाना चाहे तो यह मान्य नहीं होगा। बूथ में कोई भी नागरिक मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकता।
बॉक्स
*प्रशिक्षण कार्यक्रम में झज्जर के एसडीएम रविंद्र यादव और बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक ने भी पोलिंग स्टाफ को सिखाई मतदान प्रक्रिया की बारीकियां*
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रात:कालीन सत्र में झज्जर के एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव ने झज्जर विधानसभा क्षेत्र और सांयकालीन सत्र में बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक ने बेरी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टाफ को प्रशिक्षण के दौरान समस्त मतदान प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से बताया गया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट, बैलेट यूनिट व मॉक पोल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को मतदान के दिन की व्यवस्थाएं जैसे पोलिंग स्टाफ की बैठने, वोटिंग कंपार्टमेंट व कंट्रोल यूनिट का स्थान निर्धारण, पोलिंग अधिकारी व सहायक पोलिंग अधिकारी के कार्य, पोलिंग एजेंट की नियुक्ति, टेंडर वोट, मतदान के दौरान गोपनीयता बनाए रखने व निष्पक्ष कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में दिशा-निर्देशों के साथ-साथ ईवीएम मशीनों के संचालन के बारे में भी जानकारी दी गई।
*प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह अधिकारी रहे मौजूद*
इस मौके पर एडीसी एवं स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा, बादली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव,डीआरओ प्रमोद चहल,डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह,तहसीलदार बहादुरगढ़ जगदीश विश्नोई,तहसीलदार मातनहेल जयवीर सिंह, नायब तहसीलदार बेरी ऋतु रानी,नायब तहसीलदार झज्जर कीर्ति रानी,प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह निर्वाचन कानूनगो सुनील डांगी इत्यादि मौजूद रहे।
———————-

। झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज में आयोजित रिहर्सल को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
———————–

*दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होगी रैंप सुविधा : सामान्य पर्यवेक्षक*
-*सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास (आईएएस) ने किया बेरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण*
– *बेरी और बहादुरगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ने गांव रोहद,छारा, खरमान, खरहर,मातन आदि गांवों में मतदान केंद्रों का किया बारीकी से निरीक्षण*
*बेरी (झज्जर ),21 सितंबर।* बहादुरगढ़ और बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास (आईएएस ) ने शनिवार को 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रोहद,छारा, खरमान, खरहर,दुल्हेड़ा,भापडोदा और मातन में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार जगदीश बिश्नोई भी मौजूद रहे।
सामान्य पर्यवेक्षक ने शनिवार को बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रोहद में बनाए गए पोलिंग बूथों का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों के संदर्भ में सुरक्षा संबंधी तैयारियों बारे चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ पर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए। बूथ पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, जहां रैंप नहीं बने हैं वहां पर तुरंत प्रभाव से रैंप बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता के लिए संबंधित बीएलओ की देखरेख में वॉलिंटियर मौजूद रहने चाहिये।
सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ( आईएएस) ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, टेबल व कुर्सियां आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए और मतदान केंद्रों में जहां कहीं भी कमी नजर आए, उसे शीघ्रता से दूर कर उसकी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय भेजी जाए।
*चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी सजग व सतर्क होकर करें कार्य*
उन्होंने कहा कि दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चुनाव प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण व जिमेदारी का कार्य है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी का निर्वहन पूरी तरह से सजग व सतर्क रहते हुए करें। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी आवश्यक प्रबंधों को पूरा करें, ताकि मौके पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ग्रामीणों से निर्भय होकर मतदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव करवाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल व गंभीरता से अपना दायित्व निभाएं।
—————-

। बेरी विस के गांव में शनिवार को पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास।
——————-

*वोटर जागरूकता के लिए एमएसएमई ने औद्योगिक इकाइयों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान*
– *हरियाणा में पांच अक्टूबर को होगा मतदान, स्वीप अभियान की गतिविधियां जारी*
*झज्जर, 21 सितंबर।* विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिलेभर में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के माध्यम से बादली,झज्जर,बहादुरगढ़ स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य संस्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एमएसएमई द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन करते हुए आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
एडीसी ने बताया कि आगामी पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना जरूरी है। लोकतंत्र में वोट का अहम योगदान है, ऐसे में श्रमिकों के अलावा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह मतदान के दिन किसी भी संस्थान में काम करने वाला व्यक्ति वोट डालने से वंचित ना रहे,इसके लिए बाकायदा सह वेतन अवकाश घोषित किया गया है,ऐसे में फैक्ट्रियों और अन्य निजी संस्थानों में काम करने वाले कामगर अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों तक जागरूकता अभियान के तहत मतदान का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले में अनेक गतिविधियां निरंतर जारी है जिसके द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि वे पांच अक्टूबर शनिवार को अपना वोट अवश्य डालें।
——————-

बादली स्थित एक औद्योगिक इकाई में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के चलते मतदान की शपथ लेते कर्मचारी।
– झज्जर में महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
—————–

 

*पांच अक्टूबर, लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य निभाने का दिन : जिला निर्वाचन अधिकारी*
*झज्जर, 21 सितंबर।* जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन शक्ति ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के चलते 5 अक्टूबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस छुट्टी नहीं, लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य निभाने का दिन है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम व अपना मतदान केंद्र चेक करना बेहद आसान है। इस प्रक्रिया को घर बैठे आसानी से किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने कई ऑनलाइन सर्विस लॉन्च की हैं जिनके जरिये मतदाता सूची में नाम व पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करके भी मतदाता पोलिंग बूथ व मतदाता सूची के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर जाकर इस संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आयोग ने ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है। मतदाता घर बैठे ही चुनाव आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in से अपना फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पोलिंग बूथ पर मतदाता वोटर कार्ड के अलावा अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन आदि शामिल हैं। उन्होंने मतदाताओं से पांच अक्टूबर को बढ़ चढ़ कर मतदान का आह्वान किया।
————-