*दिलचस्प होता जा रहा कुरुक्षेत्र का चुनावी रण*
चाचा ने भतीजे पर बोला बड़ा सियासी हमला
*मुझे नहीं लगता कि अपने को चौधरी देवीलाल का वारिस मानने वाले अब लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी उतार पाएंगे: अभय चौटाला
29 मार्च. लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
बिना नाम लिए कहा कि अगर जजपा ने उम्मीदवार उतारा तो पूर्व में जिन मतदाताओं ने 17% मत दिया था वह शून्य पर आकर खड़ा हो जाएगा
कांग्रेस-आप उम्मीदवार डॉक्टर सुशील गुप्ता पर भी इनेलो उम्मीदवार ने साधा निशाना
कहा जिसे हरियाणा से है प्यार वह नहीं देगा डॉक्टर सुशील गुप्ता को वोट
SYL पानी के मुद्दे को लेकर चौटाला कांग्रेस- आप गठबंधन को घेरा
इनेलो राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार अभय चौटाला ने कलायत स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र भवन परिसर में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा सहित पार्टी के अन्य नेता रहे मौजूद