*कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, “…
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, “…हमने भाजपा के सभी उल्लंघनों का विश्लेषण उन्हीं मापदंडों का उपयोग करके किया है जिनका उपयोग उन्होंने हमारे उल्लंघनों का विश्लेषण करने के लिए किया था…भाजपा पर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना है। आयकर विभाग को इस रकम के भुगतान के लिए मांग उठानी चाहिए।
कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है, ”हम लोगों को जो नोटिस आए हैं, 1993-94 तक, सीताराम केसरी के समय से नोटिस मिले हैं… हमसे सीताराम केसरी के समय से 53 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की गई है। कुल मिलाकर IT विभाग ने कांग्रेस से 1823 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग की है।