06 जून, 2021 रविवार

*🕳️चंडीगढ़- विश्व पर्यावरण दिवस: कोराेना से निपटने को नया कदम, हरियाणा के हर जिले में आक्सीजन पार्क, करनाल से शुरूआत*

*🕳️चंडीगढ़: पारदर्शी मास्क का ट्रायल सफल, बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से रखेगा सुरक्षित, सीएसआईओ ने ट्रांसपेरेंट मास्क का दूसरा नमूना तैयार किया, पूरे चेहरे को करेगा कवर, इसी माह के आखिर तक बाजार में आने की संभावना, उत्तरप्रदेश की एक कंपनी से करार हुआ*

*🕳️चंडीगढ़: कृषि कानूनों के 1 साल पूरा होने पर किसानों ने मनाया क्रांति दिवस, प्रदेशभर में जलाई कानूनों की प्रतियां*

*🕳️चंडीगढ़- कोरोना अपडेट: हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 723 नए केस आये, कोरोना से 59 लोगों की मौत हुई, 1744 लोग ठीक हुए;राहत की बात है नूंह जिले में केवल एक, चरखी दादरी में पांच और पलवल में केवल सात केस मिले*

*🕳️चंडीगढ़: हरियाण के स्वास्थ्य मंत्री बोले- कांग्रेस शासित प्रदेशों में वैक्सीन गड्ढों में मिल रही*

*🕳️चंडीगढ़: हरियाणा में लगाए जाएंगे 3 करोड़ पेड़, पंचायत की 8 लाख एकड़ भूमि के 10 प्रतिशत पर होगा पौधारोपण*

*🕳️सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें*

*🕳️रेवाड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस पर बनवारी लाल ने किया पौधारोपण, बोले- आज लगाए पौधे से बेहतर होगा कल*

*🕳️चंडीगढ़/हिसार: लगातार दूसरे ओलंपिक से पहले डोप टेस्‍ट में फेल भारतीय पहलवान सुमित मलिक, अस्थायी रूप से निलंबित*

*🕳️टोहाना: जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली ने किसानों से माफी मांगी, घंटों चली बैठक के बाद बनी सहमति*

*🕳️चंडीगढ़- खुद को मुख्यमंत्री की रेस में आगे समझ अपनी ढफली अपना राग अलापने में लगा है विपक्ष: मुख्यमंत्री प्रधान मीडिया एडवाइजर विनोद मेहता*

*🕳️झज्जर: कोरोना काल की पहली व दूसरी लहर में जिन पुलिस कर्मियों ने अपनी जान गंवाई उनके परिवार के साथ पूरा पुलिस विभाग शनिवार को खड़ा दिखाई दिया, कोरोना काल में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग ने दी श्रद्धाजंलि*

*🕳️चंडीगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा में प्राणवायु देवता पेंशन योजना का शुभारम्भ, प्राण वायु देवता के नाम से 75 साल से ऊपर के वृक्ष के रखरखाव के लिए 2500 रुपये प्रतिवर्ष पेंशन दी जाएगी और इस पेंशन में भी बुढ़ापा सम्मान पेंशन के अनुसार हर वर्ष बढ़ोतरी होगी*

*🕳️चंडीगढ़- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा का तंज : हरियाणा में बढ़ी बेरोजगारी, कहां गए भाजपा-जजपा के वादे*

*🕳️सोनीपत: अब सोनीपत व आसपास के विद्यार्थियों को बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व बीसीए करने के लिए कहीं और जाने की आवश्यक्ता नहीं: डीसीआरयूएसटी ने पांच नए पाठयक्रम प्रारंभ किए*

*🕳️चंडीगढ़- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बोर्ड द्वारा ‘सैंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम’ का सॉफ्टवेयर किया जा रहा तैयार: पंजीकृत श्रमिकों की मृत्यु होने पर आवेदन के 48 घंटे के अंदर परिजनाें को मिल जाएगी सहायता राशि*

*🕳️गुरुग्राम: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया*

*🕳️सिरसा: 43 दिनों पश्चात मौतों के आंकड़े में आई कमी, 95.51 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट*

*🕳️झज्जर- कोरोना रोकथाम सहित आधारभूत ढांचागत विकास पर रहेगा फोकस : डीसी*

*🕳️भिवानी: भाजपा सांसद और विधायक आवास घेरने पहुंचे किसानों को अवरोधक लगाकर रोके*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 7 =