*04 जून, 2021 शुक्रवार*

*चंडीगढ़/नई दिल्ली: हरियाणा में लॉकडाउन से प्रभावित छोटे व्यापारियों को मिल सकता है राहत पैकेज, व्यापारी कल्याण बोर्ड ने तैयार किया मसौदा*

*चंडीगढ़: चंडीगढ़ पहुंचा जजपा विधायक बबली और किसानों का विवाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भेजा देवेंद्र बबली को बुलावा*

*चंडीगढ़- कोरोना अपडेट: हरियाणा में वीरवार को कोरोना के 980 नए केस आये, कोरोना से 71 लोगों की मौत हुई, 2889 लोग ठीक हुए*

*चंडीगढ़: तीसरी लहर से निपटने की तैयारी: हरियाणा में सभी सीएचसी में बनेंगे बच्चों के वार्ड, एक एंबुलेंस रहेगी तैनात*

*बहादुरगढ़- किसान आंदोलन : संपूर्ण क्रांति दिवस को लेकर आंदोलनकारियों के ऐलान से पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट*

*भिवानी: मुक्केबाज पूजा वोहरा का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत, एशियन चैंपियनशिप में जीता है गोल्ड मेडल*

*गुरुग्राम: जिले में लॉकडाउन का रहा सकारात्मक असर, कोरोना पॉजिटिविटी रेट में 33.27 की आई गिरावट*

*हिसार: 29 व 30 जून तक हरियाणा में पहुचेगा मानसून, कुछ दिनों में तापमान में हो सकती है बढोतरी-मौसम विभाग*

*नारनौल: नारनौल के नांगल चौधरी में कोरोना से बचाव के लिए एक बार फिर नांगल चौधरी शहर को किया जा रहा सैनिटाइज, नगर पालिका टीम ने सैनिटाइजेशन मुहिम शुरू की*

*चंडीगढ़- कोरोना काल में महंगाई की मार:हरियाणा में 11 लाख गरीब परिवारों को इस महीने राशन डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों का तेल*

*सोनीपत: 18 जून से शुरू होंगी मुरथल विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होगी आयोजित*

*भिवानी: दो माह तक किसी से नहीं मिलेंगे भिवानी के सांसद, बीमारी के कारण लिया फैसला*

*चंडीगढ़- पंजाब यूनिवर्सिटी की रैंकिंग गिरी:26 पायदान खिसककर 149वें से 175वें रैंक पर आ गई PU, टाइम्स हायर एजुकेशन ने जारी की एशिया की रैंकिंग; PUTA ने कहा-यह अलार्मिंग साइन*

*चंडीगढ़: WHO के मानकों के अनुरूप अस्पतालों में मिलेंगी सुविधाएं, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश के 30 या अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे*

*चंडीगढ़: हरियाणा उद्यम मेमोरेंडम (एचयूएम) वेब पोर्टल हरियाणा में पंजीकृत सभी उद्योगों यानी सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्यमों को एक साथ लाने की अनूठी पहल, हरियाणा के उद्यमियों का डेटाबेस होगा तैयार, ले सकेंगे सरकार की योजनाओं का लाभ*

*चंडीगढ़- कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी : CM मनोहर लाल ने ली सभी डीसी की बैठक, संक्रमण रोकने के लिए दिए निर्देश*

*जींद : जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम, किसानों की मांग है कि टोहाना में किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को रद्द किया जाए और गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा किया जाए*

*चंडीगढ़: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सीएम मनोहर लाल को सौंपा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए एनटीपीसी, आईपीजीसीएल और हरियाणा के संयुक्त उद्यम अरावली पॉवर कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (एपीपीएल) में राज्य के इक्विटी योगदान के लिए अंतरिम लाभांश का चेक*

*फतेहाबाद: किसानों की रिहाई को लेकर फतेहाबाद में प्रदर्शन, विधायक देवेन्द्र बबली का पुतला फूंका*

*जींद- सरकार द्वारा लगातार धान की सीधी बिजाई पर जोर: धान की सीधी बिजाई करने की मशीन पर किसानों को 40 प्रतिशत तक अनुदान*

*भिवानी: आयुष्मान भारत योजना से वंचित बीपीएल परिवारों को किया जाएगा चिन्ह्ति, भिवानी के उपायुक्त जयबीर सिहं आर्य द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया*

*चरखी दादरी: कोविड से बचाने के लिए कुपोषित बच्चों को वितरित किया जाएगा प्रोटीन युक्त आहार, उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाथ होने वाले इन सभी बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करे*

*बहादुरगढ़ (झज्जर): दुबई में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Asian Boxing Championship) में पदक जीतकर किसान आंदोलन को समर्पित करने वाली बॉक्सर स्वीटी बूरा को 4 जून को टीकरी बॉर्डर पर सम्मानित करेगा संयुक्त किसान मोर्चा*

*गुरुग्राम: लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से ही बसों में यात्रियों का आवागमन बढा: गुरुग्राम डिपो से कई रूटों पर बढ़ाई गई बसें*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + twelve =