*गैंगस्टर भाऊ रिटोलिया के नाम से हरियाणा पुलिस को धमकी*

*हमारे 5 साथियों से कुछ गलत करने की न सोचना*

*गैंगस्टर भाऊ बोला…मुठभेड़ नहीं, शांतिपूर्वक पकड़ें*

सोनीपत के गोहाना में मशहूर जलेबी वाले मातूराम हलवाई की शॉप पर फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार रात उनसे मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग के बाद साजिद, सौरभ और जतिन को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से साजिद और सौरभ को गोली लगी। उनसे विदेशी पिस्टल बरामद किए गए हैं।पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने कहा कि 21 जनवरी की सुबह मातूराम हलवाई की दुकान पर रंगदारी के लिए फायरिंग की गई थी। पुलिस के गोली चलाने से भाऊ ने हरियाणा पुलिस को धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 2 =