क्राइम मीटिंग में पुलिस उपायुक्त ने दिए वांछित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश
लंबित मुकदमों का तत्परता से कार्रवाई करके निपटारा करने के निर्देश
रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर कार्रवाई के करने के दिए निर्देश
झज्जर 17 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
मंगलवार को देर शाम तक चली मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन आईपीएस द्वारा सभी थाना प्रबंधकों , सीआईए व चौकी प्रभारियो को अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों का तत्परता से कार्रवाई करके जल्द से जल्द निपटारा करने के दिशा निर्देश दिए गए । लघु सचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त ने थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों तथा अपराध अन्वेषण टीम के प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने एरिया में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर सम्भव कार्रवाई करें । उन्होंने पीसीआर व राइडर्स को आबादी वाले क्षेत्रों में तैनात करके तथा अलग अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके अपराधों की रोकथाम करने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए । बैठक में पुलिस उपायुक्त ने महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध की किसी भी प्रकार की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए । महिला विरुद्ध अपराध की सूचना पर तुरंत एफआईआर दर्ज करके वांछित दोषी को गिरफ्तार करने के लिए गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाई जाए ।मीटिंग में सभी थानों में दर्ज अपराधिक मुकदमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के दिशा निर्देश किए । लंबित मामलों के वांछित दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व लंबित मामलों का शीघ्रता से निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए गए।इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के दिशा निर्देश किए। उन्होंने कहा कि वांछित, अति वांछित तथा उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाए । विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाए । थाना स्तर पर प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी के लिए उद्घोषित अपराधी व बैल जंपर आरोपियों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए । इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि रात्रि को 10:00 बजे के बाद अगर कोई डीजे बजाता हुआ पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रबंधक द्वारा उसके खिलाफ कानून कारवाई अमल ने लाने के दिए दिशा निर्देश है। इस दौरान सभी थाना प्रबंधक व सीआईए यूनिट मौजूद रही।