*अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में फसल उठान के कार्य को दें गति : डीसी*
*-गेहूं व सरसों की आवक, खरीद, उठान व भुगतान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश*
*झज्जर, 21 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने अनाज मंडियों और फसल खरीद केंद्रों में फसल उठान के कार्य को विशेष रूप से गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि दो दिन के भीतर जिला भर की मंडियों से खरीद की गई फसल उठान सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने योजनाबद्घ तरीके से आगे बढऩे के निर्देश देते हुए विस्तार से उठान कार्य की समीक्षा की।
शनिवार की सुबह हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य में फसल आवक-खरीद-उठान को लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षात्मक बैठक ली, जिसमें उन्होंने फसल उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला की सभी अनाज मंडियों तथा खरीद केंद्रों में गेहूं और सरसों की आवक व उठान की मंडी वाइज रिपोर्ट के साथ समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में अभी तक 57 हजार 623 हजार मिट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और 14 हजार 792 हजार मिट्रिक टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। जबकि 41 हजार 740 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है और 29 हजार 326 एमटी सरसों का उठान हो चुका है। डी सी ने कहा कि अगले दो दिनों में बाकि गेहूं व सरसों का उठान सुनिश्चित करना है। उन्होंने खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंथन किया कि जिला में कितने अनलोडिंग प्वाईंट्स की उपलब्धता है। उन्होंने खरीद एजेंसियो को निर्देश दिए कि वे इन दो दिनों के लिए विशेष प्रबंध करें। साथ ही निर्धारित समयसीमा में भी वृद्धि करें। इसके अलावा उन्होंने गेहूं व सरसों की आवक , खरीद और भुगतान के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएफएससी कुशलपाल बूरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।