कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार में प्राइवेट अस्पतालों की भूमिका अहम : एसडीएम– एसडीएम ने भविष्य की तैयारियों को लेकर आईएमए अधिकारियों के साथ की बैठक– डाक्टरों के साथ किसी प्रकार की हिंसा को सहन नहीं किया जाएगा : बोले एसडीएमबहादुरगढ़, 18 जून। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को उपमंडल लघु सचिवालय में आईएमए बहादुरगढ़ के पदाधिकारियों और निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में किए गए रोकथाम व उपचार के उपायों से मिले अनुभव पर चर्चा हुई। पिछले अनुभव से सीख लेते हुए कोरोना वायरस से भविष्य में होने वाली चुनौतियों को लेकर प्रशासन और आईएमए की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी सांझा की गई। एसडीएम ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल संचालक और क्लीनिक चला रहे डॉक्टरों की कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपचार में अहम भूमिका रही है। प्रशासन उम्मीद करता है कि कोरोना वायरस से भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने में आईएमए पदाधिकारी, निजी अस्पताल व क्लीनिक संचालक और बेहतर तैयारी करेंगे। एसडीएम ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम के लिए सभी से सहयोग अपेक्षित होता है। कोरोना वायरस की प्रथम व दूसरी लहर को कंट्रोल करने मेंडॉक्टरों, जन प्रतिनिधियों, समाजिक व धार्मिक संस्थाओं-संस्थानों ने अपनी -अपनी उल्लेखनीय भूमिका अदा की। सभी के सक्रिय सहयोग से ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की दूसरी लहर पर कंट्रोल कर पाए। एसडीएम ने कहा कि निजी अस्पताल व क्लीनिक संचालक अपने-अपने स्टॉफ को आधुनिक मैडिकल यंत्रों के संचालन में अच्छी तरह दक्ष बनाएं। रिजर्व स्टॉफ को भी दक्ष रखे, महामारी की चपेट में कोई भी आ सकता है, इमरजेंसी में एक व्यक्ति पर निर्भरता पूरे सिस्टम को न रोक पाए, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। मैडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था करें। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। बैठक मेंं आईएमए पदाधिकारियों ने महामारी के दौरान एसडीएम से सुरक्षा तंत्र मजबूत करने की बात रखी। एसडीएम ने आईएमए पदाधिकारियों से कहा कि प्रशासन ने पहले भी शिकायत मिलते ही असामाजिक तत्वों के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही की है। भविष्य में भी नर्सिंग होम, क्लीनिक सहित उपचार सेंटर, सैपंलिंग सेंटर आदि पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहींं किया जाएगा। शिकायत मिलते ही असमाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनन कार्यवाही अमल मेंं लाई जाएगी। बैठक में आईएमए बहादुरगढ़ की ओर से उपमंडल प्रशासन को भरोसा दिलाया गया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की रोकथाम व ईलाज में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। निजी अस्पताल भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारी भी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों में पूरा सहयोग किया जाएगा। आईएमए अध्यक्षा डॉ राजरानी बंसल, डॉ ज्योति मलिक, डॉ संजय सिंह, डॉ मनीष शर्मा, डॉ संतोष कुमार सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: शुक्रवार को उपमंडल लघु सचिवालय में आईएमए बहादुरगढ़ के पदाधिकारियों व निजी अस्पताल संचालकों की बैठक लेते हुए एसडीएम हितेंद्र कुमार। —————————————————मैडिकल ऑक्सीजन सप्लाई: जीरो वेटिंग,ऑन डिमांड सप्लाई : एसडीएम—होम आइसोलेट मरीजों के घर पंहुचे 653 ऑक्सीजन सिलेंडर बहादुरगढ़, 18 जून। ऑक्सीजन आपूर्ति के जिला नोडल अधिकारी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ हितेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधीश श्यामलाल पूनिया के निर्देशानुसार जिलाभर में होम आइसोलेट मरीजों को डोर टू डोर व्यवस्था और अस्पतालों मेंं उपचाराधीन मरीजों के लिए मांग के अनुसार ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है। अभी तक जिलाभर में कोविड संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों के 653 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, वे डोर टू डोर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के लिए आवेदन न करें, उपचाराधीन मरीजोंं के लिए अस्पताल में ही जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों केऑक्सीजन सिलेंडर तत्काल रिफिल किए जा रहे हैं। सही पाए गए सभी आवेदकों को निर्धारित समय सीमा मेंं ऑक्सीजन सिलेंडर डिलिवर कर दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि डोर टू डोर ऑक्सीजन रिफिल व्यवस्था होम आइसोलेट मरीज, शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी का डॉक्टरी परामर्श होने पर होम डिलिवरी ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑनलाइन प्रणाली अपनाई गई है। आवेदक डब्लयूडब्लयूडब्लयू डॉट ऑक्सीजनएचआरवाई डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करें। पंजीकरण करने मेंं किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आवेदक हैल्पलाइन नंबर 8558893911 या 1075 पर डायल कर सकते हैंं।एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिल 274 रूपये तथा बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिल के लिए 117 रूपये की राशि निर्धारित की गई है। अगर आवेदक अपने घर पर सिलेंडर मंगवाना चाहेगा तो उसके लिए वाहन का किराया भी अलग से देना होगा। वाहन का किराया प्रति डी टाइप सिलेंडर के लिए 100 रूपये तथा प्रति बी टाइप सिलेंडर के लिए 50 रूपये तय किए गए हैंं। एसडीएम ने बताया कि अभी तक पोर्टल पर 933 आवेदन प्राप्त हुए थे। सही पाए गए सभी आवेदकों के घर पर ऑक्सीजन पंहुचा दी गई है।हितेंद्र कुमार ने बताया कि डोर टू डोर ऑक्सीजन रिफिल व्यवस्था के तहत आवेदक को डब्लयूडब्लयूडब्लयू डॉट ऑक्सीजनएचआरवाई डॉट इन पर क्लिक करना होगा। साइट पर मरीज का नाम, आयु, मरीज का आधार कार्ड नंबर, पता जहां आक्ॅसीजन सिलेंडर डिलिवर होना है, जिला, सिलेंडर साइज, मरीज का एसपीओ-2 लेवल, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल दर्शाते हुए फोटो या डाक्टरी परामर्श आदि वर्णन भरना होगा। इस पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद आवेदन समाज सेवी संस्था और रैडक्रास सोसायटी के पास रिफलैक्ट हो जाएगा । इस कार्य मेंं जनसेवा की भावना से कार्य कर रही समाज सेवी संस्था को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदक को सही मायनों मेंं ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरत है।———- फोटो कैप्शन : हितेंद्र कुमार एसडीएम बहादुरगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =